Actress Hina Khan Remembers Her Dad: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं। ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज के चलते हिना खान कीमोथेरेपी के सेशन्स से गुजर रही हैं जो बहुत ही दर्द भरे रहते हैं। हिना जैसे-तैसे अपनी हिम्मत जुटाकर मौत से ये जंग लड़ रही हैं। हालांकि हिना की हिम्मत बीच-बीच में जवाब देने लगती है जब उन्हें ऐसा महसूस होता है कि वो यहां बहुत अकेली पड़ चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। अभिनेत्री हिना खान ने हाल ही में फैंस से शेयर किया है कि वो किस शख्स को इस दौरान सबसे ज्यादा मिस कर रही हैं।
हिना खान ने पापा को किया याद
कैंसर से जंग के बीच हिना खान अपने पापा को बहुत मिस कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने डैड के बारे में फैंस के साथ शेयर करते हुए इमोशनल लग रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए एक तस्वीर लगाई है। इस तस्वीर में हिना खान ने एक छोटी सी बच्ची और उसके पिता को दिखाया गया। इस दौरान उस फोटो पर लिखा हुआ है- जिंदगी ने जो सबसे मुश्किल पाठ सिखाया है वो है आपकी कमी। आपकी याद आती है और मेरी गालों से आंसू टपकने लगते हैं। आपको बता दें साल 2022 में हिना के पापा का निधन हुआ था, इसलिए इस तस्वीर के साथ भी हिना ने लिखा हुआ है- अनफिनिश्ड 2022।
‘दो पत्ती’ की स्क्रीनिंग में दिखीं हिना खान
हाल ही में अपने दोस्त शहीर शेख की फिल्म दो पत्ती की स्कीनिंग में हिना खान नजर आईं। हिना खान 24 अक्टूबर को मुंबई में ‘दो पत्ती’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। जब वो वहां पहुंचीं, तो उनके दोस्त शहीर शेख ने उन्हें गले लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों ने फोटोग्राफर्स के सामने पोज दिए। इस इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स हिना खान और शहीर शेख की दोस्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस इवेंट से जाते हुए हिना खान ने एक बार फिर पैप्स से कहा कि वो उनके लिए दुआ करें कि वो जल्दी ही ठीक हो जाएं।
यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित के साथ दिवाली को हुआ था जानलेवा हादसा, आज भी याद कर सहम जाती हैं धक-धक गर्ल
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
2 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
4 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
6 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
9 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
10 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
12 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
12 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines