आज के डिजिटल दौर में हर कोई थिएटर्स से ज्यादा ओटीटी पर नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करता है. आप भी ओटीटी पर मूवी देखने पंसद करते है, तो यह खबर आपके के बड़े काम आ सकती है. दरअसल, आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें भर-भरकर थ्रिलर और जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. यह फिल्म आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देती है. इस फिल्म को 2 घंटे 15 मिनट में पूरा कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘हद में रहो, मेरी छवि खराब करने की साजिश…’, सुनीता आहूजा के बयानों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
‘भक्षक’ स्टार कास्ट
हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो फिल्म इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर जमकर देखी जा रही है. इतना ही नहीं इस मूवी को देखने के बाद दर्शक भी इसकी सराहना करते हुए नजर आ रहे हैं. इस मूवी समाज के सबसे कड़वे और खौफनाक सच से रूबरू कराती है. बता दें कि इस मूवी को बिहार के चर्चित शेल्टर होम कांड पर तैयार किया गया है. इस मूवी में भूमि पेडनेकर के साथ संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साईं ताम्हनकर ने अहम किरदार निभाया है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं, फिल्म ‘भक्षक’ (Bhakshak) की. इस मूवी में आपको भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ जंग लग रहे एक निडर पत्रकार की कहानी देखने को मिलती है. यह मूवी बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए बालिका गृह कांड पर तैयार की गई है, जहां अनाथ बच्चियों के साथ शोषण और अमानवीय व्यवहार किया जाता है.
यह भी पढ़ें: बोरियत होगी छूमंतर! Prime Video पर देखें ये 5 धांसू वेब सीरीज, कहानी जीत लेगी दिल
‘भक्षक’ कब रिलीज हुई थी
आपको बता दें कि फिल्म ‘भक्षक’ में भूमि पेडनेकर ने एक साहसी और निडर पत्रकार की भूमिका निभाई है. एक्ट्रेस बिना किसी भी डर के अपराधियों और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने के लिए जान की बाजी लगा देती है. यह मूवी साल 2024 में रिलीज की गई थी, जिसे उस समय लोगों ने काफी पसंद किया था. अगर आपने इसे अभी तक नहीं देखा है, तो आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने का प्लान बना सकते हैं. फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 7.2 की रेटिंग दी गई है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
5 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines