हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

थिएटर में फ्लॉप, अब ओटीटी पर किस्मत आजमाने आ रही आलिया की 'अल्फा'; जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर जलवा नहीं बिखेर पाई थी. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी पर अपनी किस्मत आजमाने आ रही है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब और कहां रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन
OTT पर रिलीज होने जा रही है 'अल्फा' (PIC- YRF Youtube)

आलिया भट्ट और शरवरी की मूवी ‘अल्फा’ 3 जुलाई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी. इस मूवी को यशराज फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया गया था. इस मूवी में आलिया और शरवरी के साथ अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम किरदार में नजर आए हैं. इस मूवी का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं फिल्म से दर्शकों को भी काफी उम्मीदें थी.

हालांकि, जब यह मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हो गई थी. लेकिन अब मेकर्स फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने जा रहे हैं. अगर आपने यह मूवी बड़े पर्दे पर नहीं देखा, तो आप इसे ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: थिएटर में फ्लॉप होने के बाद OTT पर चमकी फिल्म की किस्मत, रिलीज होते ही नंबर-1 पर जमाया कब्जा

विज्ञापन

थिएटर्स में कब रिलीज हुई थी आलिया भट्ट की ‘अल्फा’

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. लेकिन यह मूवी दर्शकों को लुभाने में सफल नहीं हो पाई थी. बता दें कि अल्फा मूवी  स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें पहले ही ‘एक था टाइगर’, ‘वॉर’ और ‘पठान’ जैसी मूवी का नाम शामिल है. ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. यही कारण है कि इस बार यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को लेकर ‘अल्फा’ मूवी बनाई. लेकिन यह दाव फेल हो गया और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि, मूवी में ऋतिक रोशन का कैमियो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था.

यह भी पढ़ें: Netflix पर फिर ट्रेंड कर रही 12 महीने पुरानी प्रतीक गांधी की ये सीरीज, वीकेंड पर देखने का बना सकते हैं प्लान

विज्ञापन

‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘अल्फा’ ने पहले दिन 9.25 करोड़ कमाए थे, तो वहीं मूवी ने दूसरे दिन 11.5 करोड़ और तीसरे सबसे ज्यादा 13.25 करोड़ का कारोबार किया था. आलिया की मूवी ‘अल्फा’ ने 58.86 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. वहीं मूवी ने ग्रॉस कलेक्शन में 99.10 करोड़ रुपये छापे थे. हालांकि, फिल्म ने ओवरसिज में 29.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस मूवी को 10 में से 3 की रेटिंग दी गई है, जो किसी भी मूवी के लिए काफी बेकार मानी जाती है. 

यह भी पढ़ें: यश की ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हुआ बड़ा हादसा, 4 छात्र घायल; पुलिस ने दर्ज किया केस

विज्ञापन

कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘अल्फा’

रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ को अब मेकर्स ओटीटी पर स्ट्रीम करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं. यह फिल्म 28 अगस्त रक्षाबंधन के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है. हालांकि, अभी तक नेटफ्लिक्स ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. अगर आपने इस मूवी को बड़े पर्दे पर देखना मीस कर दिया है, तो अब आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं. फिल्म का निर्देशन शिव रवैल (Shiv Rawail) ने किया हैं. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola