Aahana Kumra: पॉपुलर एक्ट्रेस आहाना कुमरा ने हाल ही में एक शॉकिंग खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने रिवील किया कि पिछले 3 साल से उन्हें इंडस्ट्री में कोई काम नहीं मिल रहा। आखिरी बार एक्ट्रेस को स्क्रीन पर साल 2022 में ही देखा गया था। इसके बाद से उन्हें कोई प्रोजेक्ट ऑफर नहीं हुआ जिसके चलते अब वो अपने करियर में एक बड़ा स्विच कर रही हैं। एक्टिंग छोड़ अब वो प्रोडक्शन में हाथ आजमाने वाली हैं। आहाना कुमरा ने रिवील किया है कि उन्हें कई साल से उनके टेस्ट के मुताबिक रोल नहीं मिल रहे।
एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा एक भी ऑफर
एक्ट्रेस बोलीं, ‘अब मुझे शो ऑफर नहीं किए जा रहे। तीन साल से ज्यादा समय हो गया और कोई ऑफर नहीं मिला। कोई मुझे कुछ भी ऑफर नहीं कर रहा। मैं ओटीटी पर बहुत काम करती थी, लेकिन इतने सालों से कुछ नहीं किया और मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। लोग साल में 1-2 शो कर लेते हैं, मैं तो वो भी नहीं कर रही, मुझे तो पता ही नहीं क्या चल रहा है।’ अपनी इस हालत का कारण बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मेकर्स सिर्फ स्टार्स को या उन्हें कास्ट करते हैं जो उनसे कम पैसे चार्ज करते हों। हालांकि, एक्ट्रेस अब सिनेमा के दूसरे ऑप्शन की तलाश कर रही हैं ताकि अपनी किचन चला सकें।
अच्छे एक्टर के टैग से ऊब गईं आहाना
आहाना कुमरा ने आगे ये भी कहा कि वो अब जिंदगी में कुछ और करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि वो लंबे समय से अच्छे एक्टर के टैग से ऊब चुकी हैं। अब उन्होंने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोला है। अब इस पर ही फोकस कर वो जिंदगी में आगे बढ़ने वाली हैं। हालांकि, वो एक्टिंग से क्विट नहीं करेंगी। अगर उन्हें कुछ ऑफर आता है तो वो उसे करेंगी, लेकिन अपनी शर्तों पर। एक्ट्रेस का कहना है कि उनके लिए वक्त थोड़ा मुश्किल है क्योंकि मार्केट का हाल बुरा है।
यह भी पढ़ें: Sunil Grover की पूरे सीजन की कमाई से 700 गुना ज्यादा टैक्स भर चुके Kapil Sharma! चौंका देगा आंकड़ा
खोल दी इंडस्ट्री की पोल
उन्होंने कहा है कि आज कल सब इतनी आसानी से रिप्लेस हो जाते हैं कि कोई ये नहीं कहता कि हमें आप चाहिए। अब इंडस्ट्री फिश मार्केट की तरह हो गई है और जहां सस्ता मिलता है लोग वहीं से ले लेते हैं। आहाना कुमरा का कहना है कि सिनेमा उनका पैशन है और अगर एक्टिंग से नहीं तो वो प्रोडक्शन के जरिए इससे जुड़ी रहेंगी। वो बस काम करती रहेंगी।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
38 mins agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
2 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
3 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
6 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
17 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
21 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines