यश की चर्चित फिल्म ‘टॉक्सिक’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर देखी जा रही है. यह मूवी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कलेक्शन किया है, तो वहीं फिल्म ने हिंदी कलेक्शन में केजीएफ चैप्टर 2 का ओपनिंग रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है. टॉक्सिक को रिलीज हुए आज दो दिन हो चुके हैं.
वहीं अब यश के फैंस फिल्म का कलेक्शन जानने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 101.10 करोड़ रुपये छापे थे. फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी भाषा में किया था. मूवी ने हिंदी में 55 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी, जिससे यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 हिंदी ओपनिंग में रिकॉर्ड तोड़ दिया था.
यह भी पढ़ें: Sunny Deol की ‘बंटवारा 1947’ पर भारी पड़ी रवि तेजा की ‘इरुमुडी’, जानें बॉक्स ऑफिस पर कौन निकला आगे?
‘टॉक्सिक’ ने दूसरे दिन कितने का किया कलेक्शन
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. यह मूवी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है, तो वहीं कई लोगों को मूवी अच्छी नहीं लग रही है. इस मूवी को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आ रहा है. ‘टॉक्सिक’ को रिलीज हुए आज दो दिन हो चुके हैं. सैकनिल्क के अनुसार मूवी ने दूसरे दिन 23.00 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं मूवी ने पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. यश की ‘टॉक्सिक’ ने दो दिनों में 124.10 करोड़ का बिजनेस किया है. फिल्म को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है. हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगु शामिल है.
सैकनिल्क के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ ने सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी भाषा में किया है. फिल्म ने हिंदी में 78 करोड़, कन्नड़ में 23.30 करोड़, मलयालम में 1.30 करोड़, तो वहीं तमिल में 5.50 करोड़ और तेलुगु भाषा में 16.00 करोड़ रुपये छापे है. फिल्म टॉक्सिक का आज यानी 27 अगस्त को देश भर में 16,206 शोज लगे थे, तो 25.0% शो की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है, जो पहले दिन के मुकाबले काफी कम है. फिल्म ने भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 148.50 करोड़ किया है. इस मूवी ने दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 164.75 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है.
यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ ने पहले ही दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, यश ने अपनी इस मूवी से छीना नंबर-1 का ताज
‘टॉक्सिक’ स्टार कास्ट
‘टॉक्सिक’ के स्टार की बात करें, तो इस मूवी में यश के साथ तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और अक्षय ओबेरॉय अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म में यश ने काफी दमदार एक्शन किए हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
अभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
1 hr ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
2 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
3 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
5 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
7 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
9 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
10 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines