हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रविवार को 200 करोड़ के पार पहुंची यश की 'टॉक्सिक', जानें अब तक का टोटल कलेक्शन

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ इन दिनों सिनेमाघरों में देखी जा रही है. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. लेकिन अब फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. चलिए जानते हैं कि इस मूवी ने अब तक कितने का कारोबार किया है.

विज्ञापन
200 करोड़ के पार पहुंची यश की 'टॉक्सिक' (PIC- KVN PRODUCTIONS. Youtube)

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर देखी जा रही है. यह फिल्म 26 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी. यह मूवी रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई की थी, यश की इस मूवी का दर्शक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. इस मूवी मेंयश के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी अहम किरदार में नजर आई है. हालांकि, एक्ट्रेस को काफी ज्यादा ट्रोल भी किया जा रहा है.

‘टॉक्सिक’ फिल्म में कियारा आडवाणी ने काफी बोल्ड सीन्स किए हैं, जिसके बाद से ही एक्ट्रेस की जमकर आलोचना की जा रही है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस के पति सिद्धार्थ मलहोत्रा को भी लोग ट्रोल कर रहे हैं. फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश और कियारा के आलावा नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख और विकास राय ने अहम किरदार निभाया है.

यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ और ‘टॉक्सिक’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर छाई 2 करोड़ में बनी ये फिल्म, तीसरे हफ्ते कमाया 500% का प्रॉफिट

विज्ञापन

कब रिलीज हुई ‘टॉक्सिक’

आपको बता दें कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ को रिलीज साल 2026 की शुरुआत में ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली थी. मेकर्स ने इस मूवी की दो बार रिलीज डेट को बदला है. यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ रिलीज होने वाली थी. हालांकि, खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण मूवी की रिलीज डेट को टाल दिया गया था. इसके बाद मेकर्स ने इस मूवी की रिलीज डेट 4 जून 2026 रखी थी. लेकिन किसी कारण फिल्म को इस डेट पर भी रिलीज नहीं किया गया था. लेकिन अब यह मूवी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है और इसे दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉंस मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ के बाद Kiara Advani को मिला बड़ा मौका! 10 साल पुरानी हिट फिल्म के सीक्वल में आ सकती हैं नजर

विज्ञापन

‘टॉक्सिक’ ने अब तक कितने का किया कलेक्शन?

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये छापे थे, जिसके बाद मेकर्स के साथ लोगों को भी लग रहा था कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है. लेकिन मूवी ऐसा करने में सफल नहीं हो पाई है. टॉक्सिक ने दूसरे दिन 37.65 करोड़ रुपये कमाए थे, तो वहीं तीसरे दिन 27.20 करोड़ का कोराबार किया था. इस मूवी ने चौथे दिन 25.15 करोड़ और 5वें दिन यानी रविवार को खबर लिखे जाने तक 23.00 करोड़ का बिजनेस किया है. इस मूवी ने 5 दिनों में 214.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं दुनियाभर में ‘टॉक्सिक’ ने कुल ग्रॉस कलेक्शन 285.20 करोड़ का किया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola