रॉकी भाई (यश) की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म को रिलीज होने महज 5 दिनों का समय बचा है और फिल्म अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार नजर आ रही है. फिल्म ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है. एडवांस बुकिंग शुरू होते ही जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वो काफी शानदार है.
आपको बता दें कि यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग शुरू होने के महज चंद घंटो में ही साफ कर दिया है कि यह मूवी एक बड़ी ओपनिंग ले सकती है.
यह भी पढ़ें: Toxic Trailer Out: यश का खतरनाक अंदाज, कियारा ने उड़ाए होश, ‘टॉक्सिक’ का धांसू ट्रेलर रिलीज
‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में कितना बेचा टिकट
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद से ही दर्शक मूवी के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. अगर आप भी यश की फिल्म देखना पसंद करते है, तो आपको महज 5 दिनों का और इंतजार करना पड़ेगा. दरअसल, यश की ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. इस मूवी ने एडवांस बुकिंग में करीब 85 हजार (84,915) टिकट बिक चुके हैं. सबसे ज्यादा टिकट कर्नाटक में बिका है. एक्टर की फैन फॉलोइंग कर्नाटक में सबसे अधिक है और इसका सबूत ‘टॉक्सिक’ की टिकट ने दे दिया है.
वहीं यश की ‘टॉक्सिक’ का पहला दिन ग्रॉस कलेक्शन एडवांस बुकिंग में ही 4.10 करोड़ रुपये का हो गया है. फिल्म की ये कमाई महज 4,886 शोज से हुई है. मूवी की रिलीज की तारीख जैसे-जैसे करीब आएगी फिल्म की एडवांस बुकिंग और भी जबरदस्त होती जाएगी और शोज में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. खास बात यह कि 4.10 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन में 3.07 करोड़ सिर्फ कर्नाटक में हुआ है. यहां फिल्म के महज 754 शोज ही लगे हुए हैं. इतना ही नहीं कुछ शोज, तो हॉउसफुल हो गए हैं, तो वहीं बचे हुए शो जल्द ही भर जाएंगे. सिर्फ बेंगलुरु शहर में ही यश का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म ने बेंगलुरु शहर में ही में 2.24 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.
यह भी पढ़ें: Toxic में कियारा की एक्टिंग देख सिद्धार्थ हुए इंप्रेस, ट्रोलिंग के बीच पत्नी की जमकर की तारीफ
यश की ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में भी दिखाया दम
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में भी जबरदस्त एडवांस बुकिंग की है. फिल्म के हिंदी में 4,140 शोज अभी है, जहां 25,312 टिकट बिक चुके हैं. मूवी में हिंदी भाषा में 1.04 करोड़ रुपये का एडवांस बुकिंग में कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को रिलीज होने में 5 दिनों का समय बाकी है. लेकिन यह मूवी एडवांस बुकिंग में और भी शानदार कर सकती है.
यह भी पढ़ें: ‘बच्चे घर पर रहें…’, Toxic को लेकर यश ने क्यों दी ऐसी चेतावनी? जानें किसके लिए है फिल्म
‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने ओपनिंग डे पर कितने का किया था कलेक्शन?
वहीं यश की फिल्म की ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की बात करें, तो इस मूवी ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था. वही मूवी ने ओपनिंग डे पर 53.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘टॉक्सिक’ मूवी ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ पाती है कि नहीं. ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को दस्तक देने वाली है.
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
8 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
10 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
12 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
13 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
14 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
15 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
15 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
16 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines