थलापति विजय की मुश्किलें बढ़ी! CBI ने एक्टर को फिर पूछताछ के लिए बुलाया

Thalapathy Vijay: पॉपुलर एक्टर थलापति विजय की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. सीबीआई ने अभिनेता को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay. image credit- social media

विज्ञापन

Thalapathy Vijay: पॉपुलर एक्टर थलापति विजय की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. तमिलनाडु में बीते साल एक्टर विजय के रोड शो के दौरान मची भगदड़ के मामले में सीबीआई की जांच अभी भी जारी है. इस भगदड़ में 41 लोगों की जान चली गई थी. अब सीबीआई ने विजय को सोमवार 12 जनवरी को इस मामले को लेकर दोबारा पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित CBI दफ्तर बुलाया था, लेकिन विजय को दोबारा आने के लिए कहा गया है.

सीबीआई ने फिर पूछताछ के लिए बुलाया

दरअसल, सीबीआई ने थलापति विजय को भगदड़ मामले में 19 जनवरी को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है. इतना ही नहीं बल्कि करूर भगदड़ मामले में कल यानी 12 जनवरी को करीब छह घंटे तक सीबीआई ने विजय थलापति से पूछताछ की है. अब सीबीआई ने एक्टर को फिर से बुलाया है.

Advertisment

सीबीआई ने किए सवाल-जवाब

पीटीआई की खबर के अनुसार, करूर भगदड़ मामले में सीबीआई ने एक्टर विजय को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है. वैसे तो सीबीआई ने एक्टर को 19 जनवरी को आने के लिए कहा है, लेकिन अभिनेता ने पोंगल त्योहार का हवाला देते हुए दूसरी तारीख मांगी है. इसके अलावा सीबीआई ने सोमवार को करूर भगदड़ मामले में तमिलनाडु के पूर्व एडीजी एस डेविडसन देवाशीर्वादम से भी पूछताछ की थी.

विजय ने मांगी थी माफी

इसके साथ ही मामले में टीवीके पार्टी के कई पदाधिकारियों, विजय के ड्राइवर और कुछ पुलिस अधिकारियों से भी सवाल-जवाब किए गए हैं. गौरतलब है कि करूर भगदड़ मामले के अगले दिन ही विजय ने सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी थी. साथ ही एक्टर ने भगदड़ में मारे गए लाेगों के लिए संवेदनाएं भी जाहिर की थी. हालांकि, इसके लिए एक्टर की जमकर आलोचना की गई थी.

क्या था मामला?

इसके अलावा अगर इस पूरे मामले की बात करें तो ये मामला 27 सितंबर 2025 का है. तमिलनाडु के करूर में विजय की पार्टी टीवीके की एक जनसभा में भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में कई लोग मारे गए थे और कई लोग घायल हुए थे. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने एक एआईटी बनाई और यह मामला अपने हाथ में ले लिया था. अब सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ