बॉलीवुड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो भाई सुशांत के मौत से जुड़ी बातों पर चर्चा कर रही है. कीर्ति का यह वीडियो सामने आते ही एक बार फिर सुशांत का मामला चर्चा में आ गया है. दरअसल, कीर्ति ने भाई के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं. यह वीडियो सामने आते हैं दिवंगत एक्टर सुशांत के फैंस भी अब उनके वीडियो शेयर कर रहे हैं. इतना ही नहीं कीर्ति के वीडियो के नीच जस्टिस फॉर सुशांत लिख रहे हैं.
आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अटलांटा में मेडिटेशन रिट्रीट में शामिल होने की भी बात कही है. अटलांटा में मेडिटेशन रिट्रीट में शामिल होने के बाद कीर्ति ने अपने विचार शेयर किए हैं. वीडियो में कीर्ति कहते हुए नजर आती है कि आप लोगों ने मुझे काफी प्यार और सपोर्ट दिया है. इसके बाद कीर्ति भाई सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े कई अनसुनी बातें बताई है, जिसे सुनने के बाद एक्टर के फैंस भी काफी हैरान हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ से रवि किशन को हुआ फायदा, एक्टर को मिली सोलो हीरो फिल्म, जानें कैसी होगी कहानी?
श्वेता सिंह कीर्ति ने वीडियो में क्या कहा?
श्वेता सिंह कीर्ति इस वीडियो में काफी इमोशनल नजर आ रही है साथ ही उन्होंने यह आरोप लगया, कीर्ति ने कहा, ‘हाल ही में हमें पता चला कि जिस आदमी ने भाई का पोस्टमार्टम किया था, उसने बताया कि भाई पर स्टन गन का भी इस्तेमाल किया गया था इतना ही नहीं भाई (सुशांत) का पैर भी टूटा हुआ था और उनकी आंखों में चोट आई थी.
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने कहा कि जब अपने किसी प्रिय के साथ कुछ भी बुरा होता है, तो उसे माफ कर पाना आसान नहीं होता है. कीर्ति ने आगे यह भी कहा अगर आपके किसी प्रिय व्यक्ति के साथ कुछ ऐसा होता, जिससे आप बहुत प्यार करते हैं, तो आपको उसे माफ करने के लिए काफी हिम्मत की जरूरत पड़ती है.
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
4 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
6 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
8 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
9 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
10 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
10 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
11 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
12 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
12 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines