Madhuri Dixit Slaps Actor Ranjeet During Rape Scene: बॉलीवुड के कई ऐसे किस्से हैं जो बेहद ही कम लोगों को पता होंगे। ऐसा ही एक किस्सा है माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का जो फिल्म में रेप सीन फिल्माते हुए उनके साथ हुआ था। अगर आप भी इसे पढ़ेंगे तो बुरी तरह से चौंक जाएंगे। धक-धक गर्ल के साथ बॉलीवुड के मशहूर विलेन रंजीत (Ranjeet) ने कुछ ऐसा किया था जिसके बाद एक्ट्रेस उन्हें सबक सिखाने से खुद को रोक नहीं सकी। ये बात काफी पुरानी है तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर उनके साथ हुआ क्या था।
1989 का है ये पूरा किस्सा
दरअसल, ये वो दौर था जब माधुरी इंडस्ट्री में आई-आई थीं और अपनी जगह बनाने के लिए स्ट्रगल कर रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने कई ऐसी फिल्में की जो वो कभी नहीं करना चाहती थीं। ऐसी ही एक फिल्म थी ‘प्रेम प्रतिज्ञा’ (Prem Pratigyaa) की जिसमें माधुरी दीक्षित के साथ एक रेप सीन (Madhuri Dixit rape scene) फिल्माया गया था। साल 1989 में रिलीज हुई इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के अपोजिट मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) थे और ये एक्ट्रेस के लिए इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने का एक सुनहरा मौका था। हालांकि, रेप सीन देने में माधुरी काफी अनकंफर्टेबल थीं लेकिन डायरेक्टर के प्रेशर में आकर उन्होंने इस सीन के लिए हामी भर दी।
Image Credit: Google
रेप सीन के दौरान हुई गंदी हरकत
मगर जब वो इस सीन की शूटिंग कर रही थीं तो उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जो जो वो आज तक भुला नहीं सकी होंगी। हालांकि, उस वक्त एक्ट्रेस ने बड़ी बहादुरी दिखाई थी। बता दें, इस रेप सीन के दौरान उनके को स्टार एक्टर रंजीत बहक गए थे और सच में बैड मैन बन गए थे। उन्होंने शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस के साथ बुरा बर्ताव करना शुरू कर दिया था। इस फिल्म में विलेन बने रंजीत को सीन में माधुरी के साथ जोर जबरदस्ती करनी थी। जैसे ही शूट शुरू हुआ तो रंजीत सच में अपना आपा खो बैठे और माधुरी के साथ बदतमीजी करने लगे।
बहक गए एक्टर रंजीत
उस दौरान डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी रंजीत नहीं रुके और माधुरी के प्राइवेट पार्ट्स को भी छूने लगे। जिसके बाद एक्ट्रेस हैरान रह गईं और उन्होंने हिम्मत कर पहले जोर से चिल्लाना शुरू किया और फिर गुस्से में रंजीत को फटकार लगा दी। उस वक्त माधुरी ने चिल्लाकर कहा था कि अगर हाथ लगाया तो हाथ तोड़कर रख दूंगी। इतना ही नहीं ये भी कहा जाता है कि तब सेट पर ही माधुरी ने रंजीत को उनकी इस हरकत की वजह से उन्हें थप्पड़ तक जड़ दिया था।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines