एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘प्रहार’ का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इस मूवी के ट्रेलर दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार रहे थे. एक्टर की यह फिल्म काफी समय से चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म को सच्ची घटना पर बनाया गया है. राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ पहले 7 अगस्त को रिलीज होने वाली थी. लेकिन मेकर्स ने इस मूवी की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया था.
राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. मूवी का ट्रेलर काफी दमदार नजर आ रही है. इस मूवी को 26/11 आतंकी हमले पर तैयार किया गया है. बता दें कि फिल्म का ट्रेलर का इवेंट आज मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास आयोजित किया गया था. इस दौरान महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उज्ज्वल निकम (राजकुमार राव) भी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले ही दिखाया दम, एडवांस बुकिंग में 20 करोड़ के करीब पहुंची कमाई
‘प्रहार’ के ट्रेलर में क्या है खास?
‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है. ट्रेलर की शुरुआत में एक्टर राजकुमार राव का एक दमदार डायलॉग आता है, जिसमें वो कहता हैं, ’26 नवंबर की रात CST स्टेशन पर हुआ हमला याद है आपको?, जिसके बाद एक बच्ची की आवाज आती है, जिसमें बच्ची कहती, ‘मैं वह रात कभी नहीं भूल सकती. ट्रेलर देख कर समझ आया है कि यह मूवी एक कोर्ट-रूम ड्रामा है. इस फिल्म में एक्टर राजकुमार राव एक वकील की भूमिका में नजर आ रही है.
आपको बता दें कि ट्रेलर के अगले भाग में देखने को मिलता है कि राजकुमार राव कोर्ट में एक बच्ची से सवाल करते हैं, ‘जिस आदमी ने आप पर और आपकी मां पर गोली चलाई थी… क्या वह इस कोर्ट-रूम में मौजूद है? प्रहार फिल्म में राजकुमार राव के एक से बढ़कर एक दमदार डायलॉग है, जिसपर आप भी सीटी और तालिया बजाने पर मजबूर हो जाएंगे. ट्रेलर में एक्टर का एक बेहद दमदार डायलॉग आता है, जिसमें वो कहते हैं. इंडिया और पाकिस्तान में क्या फर्क है पता है यहां, एक आतंकवादी को भी संविधान से सुरक्षा मिलती है. वहां, आतंकवाद ही संविधान है.
यह भी पढ़ें: जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘काली खेती’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, ‘मिर्जापुर’ का ये एक्टर भी आएगा नजर
‘प्रहार’ स्टार कास्ट
राजकुमार राव की फिल्म प्रहार में एक्टर के साथ-साथ वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, आशीष विद्यार्थी, ऋत्विक सहोरे और ललित प्रभाकर अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है.
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
3 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
6 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
8 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
9 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines