‘जानी… हम तुम्हे मारेंगे, और जरूर मारेंगे… लेकिन वो बंदूक भी हमारी होगी और गोली भी हमारी होगी’. यह डायलॉग सुनते ही जेहन में बस एक ही नाम सामने आता है, वो और कोई नहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार राज कुमार है. एक्टर अपने दमदार अंदाज से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान बनाई थी. राज कुमार का जन्म 8 अक्टूबर 1926 को ब्रिटिश भारत ( जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है) के बलूचिस्तान प्रांत स्थित लोरलाई (Loralai) में हुआ था. उन्होंने बॉलीवुड में कई सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है.
हालांकि, एक्टर राज कुमार का निधन 70 साल की उम्र में हुआ था. उन्होंने 3 जुलाई 1996 को दुनिया को अलविदा कह दिया था. लेकिन आज भी एक्टर राज कुमार के कई किस्से फिल्मी दुनिया में मशहूर हैं. आज हम भी आपको एक्टर का एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: वो फिल्मी एक्ट्रेस, जिनकी शिकायत भारत के प्रधानमंत्री तक पहुंची, कैसे निपटा था मामला?
एक्टर बनने से पहले मुंबई पुलिस में थे राज कुमार
आपको बता दें कि एक्टर राज कुमार फिल्मी दुनिया में आने से पहले मुंबई पुलिस में सब-इंस्पेक्टर थे. उनका अंदाज इतना दमदार था कि अच्छे-अच्छे लोग उनसे काफी प्रभावित हो जाते थे. इतना ही नहीं फिल्मी दुनिया के लोगों का कहना है कि राज कुमार कुछ भी बोलने से पहले सोचा नहीं करते थे और बिना डरे अपनी बात को रखा करते थे. बता दें कि राज कुमार (Raaj Kumar) ने साल 1952 में पहली फिल्म ‘रंगीली’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. एक्टर के सख्त रवैये के बावजूद भी उनके पास डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स की लाइन लगी होती थी.
राज कुमार ने इस वजह ठुकराई थी फिल्म
आज हम आपको राज कुमार का एक ऐसा किस्सा शेयर करने जा रहे हैं, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है. दरअसल, कोई भी एक्टर मूवी को न कहने के लिए कई तरह के बहाने या फिर बजट का हवाला, डेट मैच नहीं करना बताता है. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई एक्टर मूवी को न कहने के लिए अपने कुत्ते की मदद ली हो. अब आप भी सोच रहे होंगे कि वो कौन सा कलाकार था, जिसने मूवी को न कहने के लिए अपने डॉग की मदद ली थी.
हम बात कर रहे है एक्टर राज कुमार की. फिल्म ‘जंजीर’ के लिए डायरेक्टर प्रकाश मेहरा सबसे पहले राज कुमार के पास ही गए थे. इस मूवी की स्क्रिप्ट में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं थी. लेकिन फिर भी एक्टर राज कुमार ने मूवी करने से साफ इनकार कर दिया था, जिसके बाद यह मूवी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को मिली थी.
यह भी पढ़ें: जब कॉलेज के दिनों में अक्षय कुमार को हुआ था प्यार, मोहब्बत का इजहार खिलाड़ी कुमार का पड़ गया महंगा
राज कुमार ने अपने डॉग से पूछकर फिल्म को किया था मना
आज हम आपको एक्टर राज कुमार से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर करने वाला हूं, जिसे सुनने के बाद आप भी चौंक जाएंगे और सोचेंगे कि कोई एक्टर मूवी रिजेक्ट करने के लिए क्या-क्या कर सकता है. दरअसल, बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रामानंद सागर अपनी मूवी आंखे की स्क्रिप्ट लेकर एक्टर राज कुमार के पास गए थे और उन्होंने उन्हें स्क्रिप्ट पढ़ने को दी थी. राज कुमार ने मूवी की पूरी स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद अपने पालतू डॉग को बुलाया था और पूछा था कि क्या तुम यह मूवी करना चाहते हो. इस बात पर एक्टर के कुत्ते ने न में सिर हिलाया था, जिसके बाद राज कुमार ने कहा थी कि देखा ये रोल करने के लिए मेरा कुत्ता भी तैयार नहीं है. एक्टर अपने अलग और बेबाक अंदाज के लिए काफी जाने जाते थे.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines