हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पूरा देश बनेगा जंतर-मंतर…', प्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी

Prakash Raj On CJP Activists Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन्हें 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया गया है. वहीं अब एक्टर प्रकाश राज ने वीडियो शेयर कर कड़ी नाराजगी जताई है.

विज्ञापन
प्रकाश राज ने सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी (PIC- @prakashraaj, X)

कॉकरोच जनता पार्टी इन दिनों CEC के इस्तीफे को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है. देश की राजधानी दिल्ली में भी 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी की गई थी. लेकिन विरोध प्रदर्शन से पहले ही सीजेपी के फॉउंडर अभिजीत दीपके और उनके साथी सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने फ्लाइट के अंदर से ही डिटेन कर लिया था.

हालांकि, बाद में तीनों का रिहा कर दिया गया था. हालांकि, बाद में सौरव दास और आशुतोष रांका दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वापस पहुंच गए थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है. इतना ही नहीं उन्हें 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद विपाक्षी नेताओं ने सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए थे. इतना ही नहीं साउथ एक्टर प्रकाश राज ने भी इसे लेकर एक्स पर पोस्ट शेयर किया है.

यह भी पढ़ें: एक्टर रणवीर शौरी को जान से मारने की मिली धमकी, CJP प्रोटेस्ट का विरोध करने के बाद आया मैसेज

विज्ञापन

प्रकाश राज ने शेयर किया वीडियो

एक्टर प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सरकार पर निशाना साधा है. एक्टर ने कहा, ‘दोस्तों… राष्ट्रीय ध्वज के साथ विरोध प्रदर्शन करने पर पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. कितने बेताब है आप. प्रकाश राज वीडियो में कहते हुए नजर आते हैं कि हवा का रुत बदल चुकी है, एक्टर ने आगे कहा कि सौरव दास और आशुतोष रांका दिल्ली के जंतर मंतर पर राष्ट्रीय ध्वज लेकर गए थे, जहां से उन्हें हिरासत में लिया गया और 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. प्रकाश राज ने पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने जो किया है वो कुछ नहीं है. लेकिन जंतर मंतर पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ जाने पर 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज देना ये बिल्कुल भी ठीक नहीं है.

एक्टर प्रकाश राज ने वीडियो में आगे यह भी कहा, ‘आपने प्रदर्शन करने के लिए जंतर मंतर की जगह रामलीला मैदान जाने को कहा है. आप ऐसा क्यों नहीं करते हैं कि प्रदर्शन की जगह अंडमान निकोबार, रेगिस्तान या हिमालय की चोटी पर शिफ्ट कर दें. एक्टर ने वीडियो में आगे यह भी कहा कि आप सिर्फ प्रोटेस्ट की जगह में बदलाव कर सकते हैं, आवाज नहीं दबा सकते. अब पूरे देश जंतर-मंतर बनेगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola