हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इमरान हाशमी की बिगड़ी तबीयत, स्वाइन फ्लू से हुए संक्रमित; ‘आवारापन 2’ के प्रमोशन के दौरान हुए थे बीमार

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है. दर्शक भी इस मूवी को काफी पसंद कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच एक्टर की तबीयत बिगड़ गई है. दरअसल, उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया है.

विज्ञापन
इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू. (PIC-@SonyMusicIndia. YOUTUBE)

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह मूवी दर्शकों को अभी भी अपना दीवाना बना रही है. फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं लेकिन यह मूवी अब भी अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने अब तक 145.81 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. लेकिन इसी बीच एक्टर से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है, जिसे सुनने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो रहे हैं.

आपको बता दें कि एक्टर इमरान हाशमी अपने काम के सिलसिले में रांची और कई जगह गए थे, जहां से आने के बाद एक्टर की तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने जब टेस्ट कराया तो उन्हें पता चला की स्वाइन फ्लू हो गया है. वहीं अब एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट कर अपने फैंस और वेल विशर्स को इस बारे में जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें: प्रभास की ‘स्पिरिट’ से भी आगे निकली ‘वाराणसी’! संदीप रेड्डी वांगा की इस बयान से मची हलचल

विज्ञापन

इमरान हाशमी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

एक्टर इमरान हाशमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हाय बेंगलुरु, मैं सच में बहुत बीमार हैं, जिसकी वजह से मैं बेंगलुरु में होने वाले शो में शामिल नहीं हो पाऊंगा, लेकिन आप लोग चिंता नहीं करें, भले ही यह शो अभी के लिए स्थगित हो गया है लेकिन यह खत्म नहीं हुआ है. हां लेकिन यह सिर्फ पोस्टपोन हुआ है. एक्टर ने आगे यह भी लिखा मैं आप सभी से 12 सितंबर, शनिवार को Sunburn Union मे जरूर मिलूंगा. इमरान हाशमी ने यह भी साफ किया है कि आपको नई टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी. यह टिकट नई तारीख के लिए वैध रहेंगे. मैं भी आप सभी से मिलने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.

यह भी पढ़ें: सस्पेंस के साथ समाज की हकीकत से रूबरू कराती है निमिषा सजयन की फिल्म, कहानी जीत लेगी दिल

विज्ञापन

डॉक्टरों ने एक्टर को दी सलाह

इंडिया टू डे की रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टरों ने उन्हें बुनियादी सुविधा बरतने की सलाह दी है और समय-समय पर दवा देने और आराम करने को कहा है. दरअसल, जब एक्टर ने अपनी सेहत के बारे में इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट शेयर किया, तो एक्टर ने फैंस और वेल विशर्स काफी परेशान हो रहे हैं. वहीं एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उनकी फिल्म ‘आवारापन 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. यह मूवी साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन मूवी का दूसरा पार्ट दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola