एक्टर बॉबी देओल बॉलीवुड का एक जाना माना नाम है, उन्होंने हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक अपना जलवा बिखेरा है. लेकिन उनके फैंस एक्टर की पॉपुलर सीरीज आश्रम के चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, अब सीरीज के डायरेक्टर ने ‘आश्रम 4’ को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है बॉबी देओल एक बार फिर बाबा निराला बनकर लोगों की नींद उड़ाने वाले हैं.
बॉबी देओल की सीरीज ‘आश्रम’ का पहले सीजन 28 अगस्त 2020 में आया था, तो वहीं दूसरा सीजन 11 नवंबर 2020 में जारी किया गया था. सीरीज का तीसरा सीजन 3 जून 2022 को रिलीज किया था. इतना ही नहीं सीरीज के तीसरे सीजन के दूसरा पार्ट 3 साल के लंबे इंतजार के बाद साल 2025 में रिलीज किया गया था. यह सीरीज दर्शक काफी ज्यादा पसंद आई थी, जिसके बाद से ऑडियंस सीरीज के चौथे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
‘आश्रम 4’ की शुरू हुई शूटिंग
‘आश्रम’ सीरीज के डायरेक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद से ही ‘आश्रम 4’ की चर्चाएं तेज हो गई है. इस पोस्ट में मूवी क्लिपबोर्ड नजर आ रहा है, साथ ही पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ‘एक बदनाम आश्रम’. प्रोडक्शन हाउस ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा एक और आरम्भ… आश्रम के नए अध्याय में आपका स्वागत है. जापनाम. ‘आश्रम 4’ की शूटिंग शुरू की जा रही है. हालांकि, यह सीरीज ओटीटी पर कब रिलीज होने वाली है. इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
‘आश्रम’ स्टार कास्ट
बॉबी देओल के साथ इस सीरीज में चंदन रॉय सान्याल, अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, तुषार पांडे, अनुप्रिया गोयनका, ईशा गुप्ता और अध्ययन सुमन ने अहम किरदार निभाया था. यह एक हिंदी क्राइम-ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी एक ऐसे बाबा के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो धर्म की आड़ में काले धंधों के साथ-साथ ढोंगी बाबाओं के पाखंड को उजागर करती है. सीरीज में आपको कई तरह की घटनाएं देखने को मिलती है, जिसे देखने के बाद आप सीरीज से नजरे नहीं हटा पाते है. यह सीरीज शुरुआत से लेकर अंत तक आपको बोर नहीं होने देती है. आपने अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स पर देखने का प्लान बना सकते हैं.
बॉबी देओल की ‘बंदर’ ओटीटी पर कब होगी रिलीज?
आपको बता दें कि बॉबी देओल की हालिया रिलीज फिल्म ‘बंदर 28 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी ओटीटी पर कैसा प्रदर्शन करती है.
यह भी पढ़ें: थिएटर में फ्लॉप, OTT पर किस्मत बदलने की उतरेगी बॉबी देओल की ये फिल्म; जानें कब देगी दस्तक
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines