हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मशहूर मलयालम एक्टर गिरफ्तार, शराब के नशे में कार से ठोक दिया स्कूटर

Actor Baiju Santhosh Arrested: मशहूर मलयालम एक्टर बैजू संतोष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक्टर ने नशे में एक्सीडेंट कर दिया और एक टू व्हीलर को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Actor Baiju Santhosh Arrested

Actor Baiju Santhosh Arrested: मशहूर मलयालम एक्टर को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। जाने-माने एक्टर को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साउथ एक्टर बैजू संतोष (Baiju Santhosh) की मुश्किले बढ़ गई हैं। 14 अक्टूबर यानी सोमवार आज सुबह एक्टर को पुलिस ने अरेस्ट किया है। उन पर आरोप है कि वो शराब के नशे में थे और कार को स्पीड से चला रहे थे और इस दौरान उन्होंने एक स्कूटर को ठोक दिया। अब इस मामले में उन पर कई धाराएं लगाई गई हैं।

एक्सीडेंट के बाद एक्टर पर लगी ये धाराएं

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये एक्सीडेंट केरल के कौडियार-वेल्लायामबालम रोड पर हुआ था। ये घटना करीब 11:45 बजे की बताई जा रही है। जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली वो तुरंत वहां पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत बैजू को हिरासत में ले लिया और सोमवार को सुबह 12.30 बजे गिरफ्तारी कर ली। एक्टर बैजू संतोष पर अब धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से गाड़ी चलाना) और मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 (शराब के नशे में गाड़ी चलाना) के तहत आरोप लगे हैं।

कैसे हुआ एक्सीडेंट?

बता दें, बैजू संतोष को जमानत मिल गई है और उन्हें रिहा कर दिया गया है। जबकी उनकी गाड़ी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एक्टर को कोई चोट नहीं आई है। वहीं, स्कूटर चलाने वाले शख्स को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है। उस शख्स ने एक्टर के खिलाफ कोई  शिकायत भी दर्ज नहीं कराई। बताया जा रहा है कि एक्टर रोड कंस्ट्रक्शन बैरियर से टकराने से बचने के लिए अपनी कार मोड़ रहे थे और उन्होंने अपनी गाड़ी का कंट्रोल खो दिया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Baba Siddique मर्डर मिस्ट्री पर राम गोपाल वर्मा ने कसा तंज, बोले, ‘ऐसी कहानी बॉलीवुड में लिखी जाती तो…’

क्या एक्टर के साथ बेटी भी कार में थी मौजूद?

इस चक्कर में उनकी गाड़ी से स्कूटर को टक्कर लग गई और दो सिग्नल पोस्ट से टकराने के बाद अचानक उन्होंने गाड़ी रोक दी। इस एक्सीडेंट में एक्टर की गाड़ी के सामने के टायर पंचर हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जब ये एक्सीडेंट हुआ तो एक्टर की बेटी भी कार में मौजूद थी। हालांकि, बैजू की बेटी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सफाई देते हुए कहा है कि कार में वो नहीं बल्कि उनके पापा के कजिन की बेटी थी। दूसरी तरफ ये भी कहा जा रहा है जांच के दौरान एक्टर ने ब्लड सैंपल देने से इंकार कर दिया था। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उनके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola