मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली को एक साल बाद बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। एक्टर को पिछले साल अगस्त 2021 में 1.2 ग्राम कोकीन रखने के आरोप में नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार किया था। तब से वे जेल में बंद थे। जमानत के दौरान एक्टर को एक लाख रुपये का मुचलका भी भरना पड़ा है।
अभी पढ़ें – बिहार के CM नीतीश कुमार का बड़ा बयान, बोले- फूलपुर से नहीं लड़ूंगा चुनाव, ये सब बेकार की बात है
अदालत ने कहा कि अगर कोहली फिर से इसी तरह के अपराध में शामिल पाया जाता है, तो उनकी जमानत रद्द हो सकती है। एनसीबी की ओर से पेश वकील श्रीराम शिरसत ने अदालत से कोहली को एनसीबी कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया, जिसके बाद जस्टिस नितिन सांबरे की पीठ ने इसकी अनुमति दे दी। कोर्ट ने कोहली से हर महीने एक बार एजेंसी के दक्षिण मुंबई कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है।
कोहली की ओर से पेश अधिवक्ता तारक सयाद और अभिषेक येंडे ने कहा कि कोहली ने ड्रग्स का सेवन किया लेकिन सौदा नहीं किया था, इसलिए उस पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की कड़ी धाराओं के तहत आरोप नहीं लगाया जा सकता है।
अभी पढ़ें – IIT Bombay MMS Scandal: छात्रा ने सुनाई आपबीती, प्रबंधन ने लिए ताबड़तोड़ फैसले
बता दें कि नाइजीरियाई नागरिक इजराइल सैम को एनसीबी ने 55 ग्राम मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद जब कोहली को अरेस्ट किया गया था तब उनके फोन में सैम का नंबर मिला था जिससे कई कॉल और मैसेज आए थे। इसके बाद आरोप लगाया गया था कि अरमान कोहली लगातार इजराइल सैम के संपर्क में थे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines