बॉलीवुड मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. इन दिनों शो में कंटेस्टेंट की सुरक्षा को लेकर दर्शकों के द्वारा काफी चिंता जाहिर की जा रही है. हालांकि, अब रोहित शेट्टी ने इन सभी चिंताओं पर विराम लगा दिया है. उन्होंने वैरायटी से शो के दौरान बात करते हुए कहां कि शो के सभी स्टंट कंटेस्टेंट को सिर्फ हैरान करने या चौकाने के लिए नहीं होते हैं, या फिर उन्हें खतरे में डालने के लिए नहीं होते हैं.
रोहित शेट्टी ने वैरायटी शो से बात करते हुए कहा कि ‘स्टंट प्रतियोगियों को चुनौती देने के लिए डिजाइन किए गए हैं’ इतना ही नहीं उन्होंने यह भी साफ किया है कि सभी टास्क की सुरक्षा और प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर बनाई जाती है.
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में हुआ शॉकिंग एविक्शन, इस पुराने कंटेस्टेंट का कटा पत्ता; फैंस भी हैरान!
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट की सुरक्षा को लेकर क्या कहा?
एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट द्वारा किए जाने वाले स्टंट पर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि स्टंट कंटेस्टेंट को सिर्फ चौकाने के लिए नहीं होते हैं. बल्कि कई सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखा जाता है. इतना ही नहीं कई चरणों में जांच भी की जाती है. रोहित ने यह भी साफ किया की स्टंट करने से पहले कंटेस्टेंट को चुनौतियों और टास्क दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी दी जाती है.
आपको बता दें कि सीजन 15 में कंटेस्टेंट के शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण कार्यों का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद कंटेस्टेंट की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे थे. दरअसल, शुरुआती दौर में ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ शो में एक चुनौती आई थी, जिसमें रबर की गोलियों शामिल थी, जिससे विशाल आदित्य सिंह, गौरव खन्ना, करण वाही और शगुन शर्मा जैसे कंटेस्टेंट शामिल है. गौरव खन्ना की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें उनके शरीर पर चोटों के निशान भी नजर आए थे. जिसके बाद से ही कंटेस्टेंट की सुरक्षा को लेकर सवाल काफी तेज हो गया था.
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट की सुरक्षा वाले सवालों पर जवाब देते हुए यह भी साफ किया है. रोहित शेट्टी ने कहा कि खतरों के खिलाड़ी शो में सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाता है. कंटेस्टेंट से जुड़े सभी सुरक्षा के उपाय किए जाते हैं. उन्होंने कहा कि स्टंट के दौरान मेडिकल टीमें और स्टंट कलाकार मौजूद रहते हैं.
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
13 mins agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
1 hr agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
3 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
5 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
7 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
8 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
9 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
10 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
10 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines