Khatron Ke Khiladi 15 में हुआ शॉकिंग एविक्शन, इस पुराने कंटेस्टेंट का कटा पत्ता; फैंस भी हैरान!

Khatron Ke Khiladi 15 Eviction: टीवी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में पहला एविक्शन हो चुका है. शो से एक ऐसे कंटेस्टेंट का पत्ता कटा है जिसके एविक्शन से हर कोई हैरान रह गया. चलिए जानते हैं किस कंटेस्टेंट का शो से पत्ता कटा है.

khatron ke khiladi 15 elimination
1 / 6

Khatron Ke Khiladi 15 Eviction: रोहित शेट्टी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में हाल ही में पहला एविक्शन देखने को मिला. ये एविक्शन इतना शॉकिंग है कि फैंस भी हैरान रह गए. शो से बाहर एक ऐसा कंटेस्टेंट हुआ है जिसके एविक्शन की उम्मीद किसी को नहीं थी. चलिए आपको भी बताते हैं शो से किस कंटेस्टेंट का पत्ता कटा है.  

विज्ञापन

पुराने और नए कंटेस्टेंट्स के बीच टास्क

पुराने और नए कंटेस्टेंट्स के बीच टास्क2 / 6

'खतरों के खिलाड़ी' का 15वां सीजन काफी अलग है. इस सीजन में पुराने और नए कंटेस्टेंट्स के बीच कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है. पुराने कंटेस्टेंट्स वो हैं जो पहले भी 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ चुके हैं और स्टंट्स करके जीत भी चुके हैं. नए कंटेस्टेंट्स और पुराने कंटेस्टेंट्स के बीच इस जंग को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं.

विज्ञापन

एलिमिनेशन टास्क में गए ये 3 कंटेस्टेंट्स

एलिमिनेशन टास्क में गए ये 3 कंटेस्टेंट्स3 / 6

वहीं 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लेटेस्ट एपिसोड में 3 कंटेस्टेंट्स के बीच एलिमिनेशन टास्क हुआ. जो 3 कंटेस्टेंट्स बॉटम 3 में पहुंचे इनमें रुबीना दिलैक, विशाल आदित्य सिंह और रुहानिका धवन थे. रुहानिका धवन नई कंटेस्टेंट हैं और रुबीना और आदित्य इस शो में पुराने कंटेस्टेंट्स बनकर आए हैं. इन तीनों के बीच एलिमिनेशन स्टंट देखने को मिला.

किस-किस कंटेस्टेंट्स के बीच हुआ स्टंट

किस-किस कंटेस्टेंट्स के बीच हुआ स्टंट4 / 6

तीनों कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन टास्क में एक बॉक्स में सांपों की पहचान करनी थी. जो 2 कंटेस्टेंट्स ज्यादा सांपों की पहचान करेंगे वो ये स्टंट जीत जाएंगे और इनमें से एक एलिमिनेट हो जाएगा. स्टंट के दौरान रुहानिका ने 4 सांपों की पहचान की, रुबीना ने 5 सांपों की पहचान की और विशाल आदित्य ने सिर्फ 3 सांपों की ही पहचान की.

विज्ञापन

कौन हुआ एलिमिनेट?

कौन हुआ एलिमिनेट?5 / 6

विशाल आदित्य का स्कोर बाकी के दो कंटेस्टेंट्स से कम था तो वो इसलिए शो से एलिमिनेट हो गए हैं. विशाल आदित्य सिंह इस शो में काफी स्ट्रॉन्ग प्लेयर नजर आ रहे थे, लेकिन वो शो के पहले कंटेस्टेंट हैं जो एलिमिनेट हुए हैं. विशाल के फैंस भी इससे काफी दुखी हैं. सोशल मीडिया पर विशाल के फैंस उनका हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं.

पहले भी इस सीजन में आ चुके नजर

पहले भी इस सीजन में आ चुके नजर6 / 6

बता दें विशाल आदित्य सिंह शो के पुराने कंटेस्टेंट्स की टीम में थे. 'खतरों के खिलाड़ी 11' में भी विशाल आदित्य सिंह नजर आए थे और उन्होंने बड़ी ही मजबूती से सभी स्टंट्स को कंप्लीट भी किया था. सोशल मीडिया पर भी विशाल आदित्य सिंह के स्टंट्स की खूब तारीफ हुई थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' में किस कंटेस्टेंट का पत्ता कटने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन