चंडीगढ़: पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को कहा कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले के आरोपियों ने लॉरेंस बिश्नोई के निर्देश पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को निशाना बनाने के लिए मुंबई में रेकी की थी। बता दें कि जून में सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजा गया था।
पुलिस सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा गया था कि हिंदी में लिखे गए पत्र में कहा गया था कि सलीम खान और उनके बेटे दोनों का जल्द ही सिद्धू मूसेवाला (तेरा मूसावाला बना देंगे) जैसा ही हश्र होगा।
अभी पढ़ें – Karan Johar को Kangana Ranaut की चुनौती, बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को लेकर करना चाहती हैं इंटरव्यू
गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने किया खुलासा
पंजाब के डीजीपी ने कहा कि मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों में से एक कपिल पंडित ने पूछताछ के दौरान कहा कि उसने सचिन बिश्नोई और संतोष यादव के साथ मिलकर लॉरेंस बिश्नोई के निर्देश पर सलमान खान को निशाना बनाने के लिए मुंबई में रेकी की थी।
संपत नेहरा के साथ मिलकर रची थी साजिश
डीजीपी यादव ने कहा कि सलमान खान को निशाना बनाने के लिए संपत नेहरा के साथ मिलकर योजना बनाई गई थी, जिसका पता हमें 30 मई को लगा। उन्होंने आगे कहा कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ इंटरपोल के जरिए केंद्रीय एजेंसियों की मदद से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। डीजीपी ने यह भी कहा कि सिद्धू मूस वाला मौत मामले में कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
अब तक कुल 23 आरोपी गिरफ्तार
पंजाब के डीजीपी ने चंडीगढ़ में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा, “अब तक कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में दो आरोपी मारे गए और अब तक 35 आरोपी नामजद हैं।” बता दें कि पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी दीपक उर्फ मुंडी को उसके दो सहयोगियों कपिल पंडित और राजिंदर के साथ गिरफ्तार किया था।
डीजीपी ने कहा कि नेपाल में रहने वाले राजिंदर जोकर गोल्डी बरार के संपर्क में था और दुबई भागने की तैयारी कर रहा था और वहां से फर्जी पासपोर्ट पर थाईलैंड जाने के फिराक में था। डीजीपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच में 105 दिन लगे। आरोपी जिन राज्यों में छिपे हुए थे, उनमें हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल शामिल है।
शनिवार को गिरफ्तार दीपक, कपिल और राजिंदर को रिमांड पर भेजा
डीजीपी ने कहा कि कपिल पंडित और राजिंदर जोकर को पहले से ही आरोपी के रूप में नामजद किया गया था। इस बीच पंजाब की मनसा कोर्ट ने रविवार को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य शूटर दीपक उर्फ मुंडी और उसके दो सहयोगियों कपिल पंडित और राजिंदर को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उन्हें शनिवार को पश्चिम बंगाल-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया था।
बता दें कि पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना पंजाब पुलिस द्वारा 424 अन्य लोगों की सुरक्षा वापस लेने के एक दिन बाद हुई थी। इस महीने की शुरुआत में मूसेवाला हत्याकांड के आरोपियों में से दो लोगों को केन्या और अजरबैजान से पकड़ा गया था।
अभी पढ़ें – ब्लैक ऑउटफिट में हिना खान ने ढाया कहर, दिए सिजलिंग पोज
लॉरेंस बिश्नोई प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक
पंजाब पुलिस ने पहले अपनी दायर याचिका में दावा किया था कि लॉरेंस बिश्नोई गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का एक प्रमुख साजिशकर्ता है। पंजाब पुलिस ने आगे कहा कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के इकबालिया बयान दर्ज किए गए थे, जिसमें यह स्पष्ट रूप से इंगित किया गया था कि लॉरेंस बिश्नोई ने सह-आरोपियों को सिद्धू मूसेवाला की सुनियोजित हत्या को अंजाम देने का काम सौंपा था।
अंबाला के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले महीने हरियाणा पुलिस ने जिले के महेश नगर थाना क्षेत्र में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
12 mins agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
51 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
2 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
21 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines