जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले की टीवी और बॉलीवुड एक्टर्स लगातार इसकी निंदा कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने हमले को लेकर अपना दुख व्यक्त किया है। बता दें कि रिद्धि जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 9 मई को रिलीज हो रही है लेकिन पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से फिल्म के बहिष्कार की मांग उठ रही है। आइए जानते हैं कि रिद्धि डोगरा ने क्या कहा है?
एक्ट्रेस ने क्या लिखा पोस्ट में?
एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल ट्वीट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मुझे लगता है कि अब समय आ चुका है कि अच्छे मुसलमान आगे आएं और राक्षसों को नकार दें। उन्हें बाहर निकाल दें। उन लोगों और जगहों से संबंध तोड़ दें जो चुप रहते आए हैं या जिनके गहरे संबंध कहीं और हैं।’
एक्ट्रेस ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘बार बार आतंक एक ही जगह से आ रहा है। वह मानवता को बर्बाद कर रहे हैं। वह आस्था को बर्बाद कर रहे हैं। मानवता के नाम पर राक्षसों के प्रति दयालु होना बंद कर देना चाहिए। भारत के लिए खड़े हों।’
यह भी पढ़ें- ‘धर्म के मामले में कोई जबरदस्ती नहीं है…’, Salim Merchant ने Pahalgam Attack पर क्या कहा?
वाणी और फवाद ने भी जताया दुख
बता दें कि रिद्धि डोगरा के अलावा फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की एक्ट्रेस वाणी कपूर ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताया है। उन्होंने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मैंने जब से पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हमला देखा है, उसके बाद से मैं स्तब्ध हो चुकी हूं। मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं। मैं बहुत दुखी हूं। मेरी प्रार्थना पीड़ित परिवार के साथ हैं।’ इसके अलावा फवाद खान ने भी पहलगाम टेरर अटैक पर दुख जाहिर किया है।
FWICE ने लिया बड़ा फैसला
बता दें कि फिल्म ‘अबीर गुलाल’ के इन स्टार्स की रिएक्शन उस वक्त आया है, जब फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की कास्टिंग के चलते इसे बहिष्कार करने की मांग हो रही है। इस बीच FWICE ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि इंडियन एक्टर्स किसी भी तरह के पाकिस्तानी एक्टर्स, सिंगर या टेक्नीशियन के साथ में काम नहीं करेंगे।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines