Abhishek Malhan Lock Upp 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT 2) को फैंस ने काफी पसंद किया। शो में इस बार कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नजर आए। फुकरा इंसान (Fukra Insaan) के नाम से पहचाने जाने वाले अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) भी इन्हीं में से एक थे। अभिषेक ने इस रियलिटी शो में हिस्सा लेकर अपनी फैन फॉलोइंग और भी तगड़ी कर ली है। पहले ही इंटरनेट की दुनिया पर उनके लाखों चाहने वाले थे। वहीं सलमान खान (Salman Khan) के शो में नजर आने के बाद उनके लिए लोगों का प्यार और बढ़ गया है। वहीं, अब खबर आई है कि फुकरा इंसान बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को एक शो में रिप्लेस करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra ने Sushant Singh Rajput के नाम लिखा पोस्ट, एक्टर की याद में कही ये बात
कंगना हुईं फुकरा इंसान से रिप्लेस?
सुनने में ये खबर भले ही काफी शॉकिंग है मगर ये रूमर्स सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं। अब बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को Lock Upp 2 से रिप्लेस करना कोई छोटी बात तो है नहीं। ऐसे में इस खबर ने फैंस को भी हैरानी में डाल दिया। लेकिन क्या सच में अभिषेक मल्हान लॉक अप के दूसरे सीजन में कंगना को रिप्लेस करने वाले हैं इसपर अब खुद उन्होंने रिएक्ट किया है। अब अभिषेक ने अपने फैंस की सारी कन्फ्यूजन दूर कर दी और सच्चाई भी रिवील कर दी है।
Image Credit: Google
फैंस से हाथ छोड़ा फैसला
अभिषेक मल्हान के फैंस इस खबर के सामने आने के बाद से खुशी से झूम रहे हैं। इसी बीच अब अपनी मां के एक व्लॉग में अभिषेक ने कहा, “मैंने हाल ही में ट्विटर पर एक पोल डालकर अपने फैंस से पूछा था कि क्या मुझे लॉक अप के अगले सीजन को होस्ट करना चाहिए या नहीं।” इसके बाद उन्होंने अपनी मां से भी यही सवाल किया। जिस पर उनकी मां ने कहा, “आप आमतौर पर ऐसे बेहतरीन वीडियो बनाते हैं इसलिए अब ये एक शानदार मौका होगा।”
Image Credit: Google
अभिषेक को मेकर्स ने किया अप्रोच
उसके बाद अभिषेक ने कहा, “मैं सोच रहा था कि अपनी पूरी लाइफ में जब मैंने वीडियो और चैलेंज वाले वीडियो बनाए हैं, तो मैं होस्ट करता रहा हूं। होस्टिंग एक ऐसी चीज है जो मैं कर सकता हूं। उन्होंने मुझे बताया कि जब उन्होंने बिग बॉस में मेरी पर्सनालिटी देखी, तो उन्होंने सोचा कि मैं काफी डोमिनेटिंग हो सकता हूं, किसी ऐसे इंसान की तरह जो दूसरों को कंट्रोल कर सकता है। उन्होंने बहुत सारी बातें कहीं। उन्होंने मुझसे होस्टिंग करने के लिए कहा।”
शो के लिए दिखा अभिषेक का झुकाव
अभिषेक ने आगे बताया, “तो, मैं साफ कर दूं, मुझे लॉक अप की होस्टिंग करने का ऑफर नहीं मिला है। मुझे एक अलग शो ऑफर हुआ है, जिसका पहला सीज़न इंडिया में प्रीमियर के लिए तैयार है। ये पूरी तरह से यूनिक कांसेप्ट है और मैं इसकी डिटेल्स डिस्क्लोज नहीं कर सकता। लेकिन अगर कमर्शियल अलाइन होते हैं और ये सही कदम लगता है, तो मैं बस हां कह सकता हूं। क्योंकि अभी, इसके लिए मेरा झुकाव है, और मैं ये करूंगा।”
संबंधित खबरें
'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 mins agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
44 mins agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
11 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
22 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
22 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines