हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Abhishek Kumar और Manara Chopra की जबरदस्त केमिस्ट्री, बेहद रोमांटिक है Saanware सॉन्ग

Saanware Song Out, Abhishek Kumar-Mannara Chopra: अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा का रोमांटिक वीडियो सॉन्ग रिलीज हो गया है।

विज्ञापन
Saanware, Image Credit- News24

Saanware Song Out, Abhishek Kumar-Mannara Chopra: बिग बॉस 17 के कंटेस्टंट रहे अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा का रोमांटिक वीडियो सॉन्ग ‘सांवरे’ रिलीज हो गया है। इस वीडियो सॉन्ग का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। इस गाने में अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा एक-दूसरे संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

कैसा है वीडियो सॉन्ग सांवरे?

कुछ देर पहले रिलीज हुआ ‘सांवरे’ वीडियो सॉन्ग बेहद रोमांटिक है। इस म्यूजिक वीडियो में अभिषेक और मन्नारा की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है। बता दें कि इस गाने को सिंगर अखिल सचदेव ने अपनी आवाज दी है। साथ ही इसे अंशुल गर्ग ने तैयार किया है। गाने में बिग बॉस 17 के कंटेस्टंट रहे अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा की लव स्टोरी नजर आ रही है, जो बेहद क्यूट है। सोशल मीडिया पर ये गाना आते ही छा गया।

यह भी पढ़ें- 13 साल की उम्र में बनीं स्टार, सुपरस्टार के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहीं ये हसीना… पहचाना क्या?

विज्ञापन

यूजर्स कर रहें ऐसे कमेंट्स

बता दें कि इस वीडियो सॉन्ग को मन्नारा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मन्नारा के इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि वाह, क्या केमिस्ट्री है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये गाना तो सुपरहिट। तीसरे यूजर ने लिखा कि मैं चाहता हूं कि ये गाना 100 मिलियन व्यूज पार करें। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मन्नारा की स्माइल बहुत सुंदर है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस म्यूजिक वीडियो पर कर रहे हैं।

अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा

बता दें कि बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा ने खूब लाइमलाइट बटोरी है। दोनों की शो के टॉप कंटेस्टंट रहे हैं। जहां अभिषेक शो में पहले रनर-अप रहे, तो वहीं मन्नारा दूसरी रनर-अप रही हैं। बिग बॉस 17 में दोनों के गेम को ही खूब पसंद किया गया। अभिषेक कुमार ने थप्पड़ कांड से खूब सुर्खियां बटोरी और मन्नारा ने अपनी चुलबुली अदाओं से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई।

विज्ञापन

दोनों में से कोई नहीं जीत पाया शो

दोनों ही शो के टॉप कंटेस्टंट रहे, लेकिन फिर भी टॉफी हासिल नहीं कर पाए। बता दें कि बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी रहे हैं, उन्होंने शो की टॉफी को अपने नाम किया। हालांकि अभिषेक को लेकर उम्मीद की जा रही थी कि वो शो के विनर बन सकते हैं, लेकिन वो टॉफी नहीं जीत पाए और पहले रनर-अप बने और मन्नारा दूसरी रनर-अप रही।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola