13 साल की उम्र में बनीं स्टार, सुपरस्टार के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहीं ये हसीना... पहचाना क्या?

Anju Mahendru: जब लिव-इन में रहते थे राजेश खन्ना, तो फिर अचानक से क्यों लिया शादी का फैसला? आखिर ऐसा क्या हुआ था?

Anju Mahendru, rajesh khanna

Anju Mahendru, rajesh khanna, image credit- Google

विज्ञापन

Anju Mahendru: बी-टाउन के कई सितारे ऐसे हैं, जिनके किस्से आज भी होते हैं। साथ ही कुछ ऐसे भी नाम हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही कपल की बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में कुछ ही लोगों को पता है। हालांकि दोनों ही सितारें बड़ा नाम रहे और अपनी लाइफ में खूब नाम कमाया है। आइए जानते हैं इनके बारे में…

राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू

दरअसल, हम बात कर रहे हैं 60 के दशक के मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू की। जी हां, वही राजेश खन्ना जिनकी बड़ी फैन फॉलोइंग थी और जो लड़कियों के सपनों के राजकुमार हुआ करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजेश और अंजू को एक-दूसरे के बेहद करीब बताया जाता है। दोनों को लेकर कहा जाता है कि ये एक-दूसरे के प्यार में पागल थे और लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे, लेकिन फिर अचानक से राजेश ने डिंपल कपाड़िया से शादी का फैसला ले लिया।

विज्ञापन

राजेश ने अचानक लिया शादी का फैसला

लोगों को हैरानी हुई कि जब राजेश खन्ना, अंजू के प्यार में हैं और उनके साथ लिवइन में रहते हैं, फिर अचानक से वो किसी और से कैसे शादी कर रहे हैं। दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो हुआ कुछ ये था कि जब राजेश ने अंजू से शादी की बात की, तो अंजू ने शादी से मना कर दिया। फिर कुछ सालों बाद राजेश ने फिर से अंजू से शादी की बात की, तो अंजू ने फिर से मना कर दिया।

विज्ञापन

अंजू ने शादी के लिए कर दिया था मना

दरअसल, अंजू चाहती थी कि वो अपने करियर पर ध्यान दें और पहले एक फेम पा लें, उसके बाद शादी करेंगी, लेकिन जब अंजू ने दो बार शादी से इंकार कर दिया तो राजेश ने डिंपल संग शादी का फैसला कर लिया। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान ये भी अफवाहें थी कि क्रिकेटर गैरी सोबर्स और इम्तियाज खान के साथ अंजू के लिंक-अप है और इस दौरान उन्होंने राजेश को शादी के लिए भी मना कर दिया था, तो राजेश ने अपने रिश्ते को खत्म कर शादी का फैसला कर लिया था। कहा जाता है कि शादी के 17 साल बाद भी अंजू और राजेश ने एक-दूसरे से बात नहीं की थी, लेकिन साल 1988 में दोनों फिर से दोस्त बन गए थे।

विज्ञापन

आखिरी वक्त में मैंने उनका हाथ थामा- अंजू

इतना ही नहीं बल्कि इन दोनों को लेकर महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि राजेश खन्ना की आखिरी सांस तक अंजू ने उनका साथ दिया है। उन्होंने कहा कि जब मुझे उनके निधन के बारे में पता लगा, तो मैंने अंजू के बारे में सोचा और मैं देर रात ही उनसे मिलने के लिए गया। मैंने सोचा कि इससे अंजू पर बेहद गहरा असर हुआ होगा और वहां मुझे पता लगा कि बीते साल से दोनों साथ हो गए थे। इतना ही नहीं बल्कि अंजू, राजेश का ध्यान भी रखती थीं और उनके साथ रहती थी। इसके आगे महेश ने कहा कि उन्होंने अपने आंसुओं को छिपाते हुए मुझे बताया था कि जब राजेश ने आखिरी सांस ली तो उस वक्त मैंने उनका हाथ थाम रखा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ