थप्पड़ मारने वाले Abhishek को 'बिग बॉस' में वापस लाए Salman Khan, थप्पड़ खाने वाला होगा बाहर!

Salman Khan, Abhishek Kumar, Bigg Boss17: अभिषेक कुमार की बिग बॉस में वापसी हो गई है, जिससे पहली बार शो का नियम टूटा है।

Salman Khan, Abhishek Kumar, Bigg Boss17

फोटो आभार- सोशल मीडिया

विज्ञापन

Salman Khan, Abhishek Kumar, Bigg Boss17: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ में इन दिनों जमकर बवाल मचा हुआ है। इन दिनों शो में अभिषेक कुमार और समर्थ को लेकर खूब ड्रामा हो रहा है।

इस बीच अब वीकेंड का वार में सलमान खान अभिषेक को वापस ले आए है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, शो में अभिषेक कुमार की वापसी हो गई है।

विज्ञापन

कैसे हुई अभिषेक की वापसी?

दरअसल, शो में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब किसी कंटेस्टेंट की घर में वापसी हुई है। वीकेंड के वार में सलमान खान ने आते ही सबसे पहले घरवालों को जमकर सुनाया और फिर वोटिंग के जरिए अभिषेक की वापसी करवाई।

विज्ञापन

हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है, जब शो का नियम टूटा है। बता दें कि ‘बिग बॉस’ में हमेशा हाथ उठाने वाले को घर से बाहर कर दिया जाता है। हालांकि इस बार शो का नियम टूट गया है और अभिषेक वापस आ गए हैं।

विज्ञापन

अभिषेक कुमार के घर से बाहर जाने के बाद हुआ खूब बवाल

बता दें कि अभिषेक कुमार ने शो में समर्थ पर हाथ उठाया था। हालांकि इसके लिए अभिषेक ने समर्थ से माफी भी मांगी है। अभिषेक कुमार के घर से बाहर जाने के बाद जमकर बवाल हुआ। साथ ही सभी लोगों ने इस पर अपनी-अपनी राय भी रखी। इतना ही नहीं बल्कि अभिषेक कुमार के बिग बॉस से बाहर होने के बाद उनके पिता का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने सलमान से अपने बेटे को वापस लेने की बात कही थी।

विज्ञापन

किसके पास था अभिषेक को घर में रखने या निकालने का हक?

बता दें कि इस टाइम अंकिता लोखंडे शो के घर की कैप्टन है। उनके पास अभिषेक को घर में रखने और निकालने का हक था और उन्होंने ही ये फैसला भी लिया था। हालांकि अब शो के होस्ट सलमान खान ने अभिषेक को दूसरा मौका देते हुए अभिषेक को घर में वापसी करने का मौका दिया है, उनकी घर वापसी से फैंस में भी खुशी की लहर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ