Bigg Boss 19: सलमान खान के शो की TRP इस साल बढ़ चुकी है. ऐसे में कंटेस्टेंट्स भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. इस सीजन की एक खासियत है कि अभी तक फैंस ये तय नहीं कर पाए हैं कि इस बार उनका फेवरेट कंटेस्टेंट कौन है? एक हफ्ते कोई एक सेलिब्रिटी शो पर रूल कर रहा है और दूसरे हफ्ते कोई और शाइन कर रहा है. यानी गेम के हिसाब से इस बार कंटेस्टेंट्स की पॉपुलैरिटी पर भी असर पड़ रहा है. तो चलिए जानते हैं चौथे हफ्ते कौन-सा ‘बिग बॉस 19’ कंटेस्टेंट पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट में सबसे आगे निकल आया है और किसकी गेम ढीली पड़ गई है?
यह भी पढ़ें: Amaal Mallik का असली चेहरा आया नेहल के सामने, सीक्रेट रूम में डालकर Bigg Boss ने खेला बड़ा गेम
गौरव और अमाल को पछाड़ ये कंटेस्टेंट निकला सबसे आगे
इस बार गौरव खन्ना और अमाल मलिक को बड़ा झटका लगा है क्योंकि नंबर 1 की पोजीशन पर ना तो गौरव हैं और ना ही अमाल. इस बार टॉप पर अभिषेक बजाज ने अपनी जगह बनाई है, जो इस शो के नए कैप्टन भी हैं. अभिषेक को इस वक्त सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है और इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि वो दिल से खेल रहे हैं और रियल हैं. दूसरे नंबर पर बसीर अली हैं, जो गौरव खन्ना के पीछे पड़ गए हैं. उनके ठीक पीछे तीसरे नंबर पर फरहाना भट्ट हैं, जिनका नाम फैंस बसीर के साथ जोड़ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Ashnoor Kaur ने Bigg Boss 19 में दिखाई 5 चालाकी, 2 तो Salman Khan ने पकड़ी
प्रणीत, अवेज की गेम अप, अमाल को लगा झटका
टीवी के हाईएस्ट पेड एक्टर और ‘बिग बॉस 19’ के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट गौरव खन्ना इस हफ्ते पॉपुलैरिटी रैंकिंग में चौथे नंबर पर आ गए हैं. गौरव को 3 हफ्तों से सलमान खान भी एक्टिव होने के लिए समझा रहे हैं. जबकि प्रणीत मोरे इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं, जो काफी सरप्राइज करता है. लगता है फैंस को उनका हंसी-मजाक पसंद आ रहा है. अवेज दरबार नगमा के बाहर होने के बाद खुलकर सामने आ रहे हैं. वो कभी झगड़े करते हुए तो कभी सीरियस बातों के बीच डांस करते हुए सबका अटेंशन ग्रैब कर रहे हैं. इस बार अवेज ने छठे नंबर पर जगह बनाई है, जो उनके लिए काफी अच्छा है. अमाल मलिक नंबर 1 से नंबर 7 पर पहुंच गए हैं. उनके डाउनफॉल का कारण डर की वजह से प्रैंक में अपना नाम छुपाना हो सकता है.
कुनिका रह गईं सबसे पीछे
नंबर 8 और 9 पर अशनूर कौर और मृदुल तिवारी हैं, जबकि शहबाज बदेशा ने आते ही टॉप 10 में जगह बना ली है. शहबाज शो में एंटरटेनमेंट दे रहे हैं. तान्या मित्तल और जीशान कादरी की पॉपुलैरिटी इस हफ्ते कम हो गई है. कम एंटरटेन करने के लिए तान्या 11वें और कम एक्टिव होने के लिए जीशान 12वें नंबर पर हैं. नेहल चुडासमा 13वें नंबर पर हैं, लेकिन अब उनका गेम और स्ट्रॉन्ग होने वाला है. उनके बाद इस लिस्ट में नीलम गिरी का नाम है और आखिर में यानी 15वें नंबर पर कुनिका सदानंद दिखाई दे रही हैं, जो दूध वाला कम्युनिटी के सपोर्ट के बाद भी सबसे पीछे रह गई हैं.
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
9 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
9 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
12 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines