Amaal Mallik का असली चेहरा आया नेहल के सामने, सीक्रेट रूम में डालकर Bigg Boss ने खेला बड़ा गेम

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ में अमाल मलिक दोस्ती के नाम पर कौन-सा गेम खेल रहे हैं, अब वो नेहल के सामने आ गया है. अमाल और जीशान की बातें सुनकर नेहल की आंखें खुल गईं और अब जनता भी अमाल के खिलाफ दिखाई दे रही है. इस गेम में ‘बिग बॉस’ ने नेहाल को सीक्रेट रूम में डालकर एक बड़े धमाके की साजिश रची है.

Bigg Boss 19, Amaal Mallik, Nehal Chudasama

अमाल मलिक हुए नेहल के सामने एक्सपोज. (Photo Credit- X)

Bigg Boss 19: टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में एक बड़ा ट्विस्ट आ गया है. ये सीजन काफी अनप्रेडिक्टेबल होता जा रहा है. पहले मेकर्स ने फरहाना भट्ट को आउट करने की जगह सीक्रेट रूम में डाल दिया था और बाहर आकर वो तूफान ले आई थीं. इस बार मेकर्स ने नेहल चुडासमा को एविक्ट करने की जगह, सीक्रेट रूम में रहना का मौका दे दिया. अब नेहल के सामने सभी कंटेस्टेंट्स की सच्चाई आ रही है. सबसे पहले तो नेहल को अमाल मलिक और जीशान कादरी का असली चेहरा देखने को मिला है. रात में ये दोनों साथ बैठकर बसीर अली और फरहाना भट्ट के बारे में जो डिस्कशन कर रहे थे, वो सुनकर नेहल भी शॉक्ड रह गईं.

अमाल कर रहे दोस्त की चुगली

अमाल हाल ही में बसीर को अपना भाई बता रहे थे और उन्हें बचाने के लिए वोट ना देकर फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दिए थे. वहीं, अब जब उन्हें लग रहा है कि नेहल शो से आउट हो गईं, तो वो बसीर की चुगलियां कर रहे हैं. अमाल कहते हैं कि नेहल के जाने से बसीर और फरहाना अकेले पड़ गए हैं. दूसरे ग्रुप वाले उन्हें एक्सेप्ट नहीं करेंगे, उन्हें दोनों पर यकीन नहीं है. जीशान भी कहते हैं कि ये दोनों भी एक हफ्ते से ज्यादा साथ नहीं टिकेंगे. तभी ये बात भी आती है कि बसीर सब कुछ वोट्स के लिए कर रहे हैं. एक तरफ बात दोस्ती की होती है और दूसरी तरफ अमाल दोस्त की ही चुगलियां कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Entertainment News LIVE: ‘बिग बॉस 19’ में सलमान खान ने की शहबाज के गेम की तारीफ, शहनाज बोलीं- प्राउड मोमेंट

नेहल को पता लगी अमाल मलिक की सच्चाई

अमाल ने जीशान को ये भी बताया कि बसीर ने उन्हें दूसरे ग्रुप से झगड़े के बाद क्या कहा था. ये सब सुनकर नेहल को भी झटका लगा है. ऐसे में नेहल ने भी अमाल को लेकर कहा कि ये वही इंसान है, जो तीन लोगों का ग्रुप बनाना चाहता था और उसमें जीशान को शामिल भी नहीं करना चाहता था. वो अब अमाल की बातें सुनकर काफी डिसअप्पोइंट हुई हैं. ऐसे में जब वो सीक्रेट रूम से बाहर आएंगी तो बड़े-बड़े धमाके करेंगी. अमाल की असलियत बाहर लाने के लिए ‘बिग बॉस’ ने नेहल को सीक्रेट रूम में डालकर मास्टरस्ट्रोक खेला है.

फैंस भी अमाल से हुए खफा

नेहल अब एक-एक कंटेस्टेंट का गेम और उनके रिश्ते की बारीकियों को समझ सकती हैं. यहीं अगर प्रणीत मोरे को सीक्रेट रूम में रखा गया होता, तो वो बाहर आकर भी कोई बड़ा तमाशा नहीं कर पाते. ऐसे में नेहल को चुनकर मेकर्स ने TRP बटोरने की पूरी प्लानिंग कर ली है. वो वैसे भी छोटी बातों को भी बड़ा बना देती हैं. जब उन्हें मौका मिलेगा तो वो घर में तांडव कर देंगी. आपको बता दें, सोशल मीडिया पर भी अमाल मलिक को काफी ट्रोल किया जा रहा है. लोग अमाल की चुगलियां करने की आदत से तंग आ चुके हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ