The Archies: बीती रात यानी 5 नवंबर की रात को मुंबई में अपकमिंग फिल्म ‘द आर्चीज’ के ग्रैंड प्रीमियर का आयोजन किया गया। इस प्रीमियर में बी-टाउन के सितारों ने जमकर लाइमलाइट लूटी। बता दें कि इस फिल्म से अगस्त्य नंदा, सुहाना खान और खुशी कपूर सहित कई नए चेहरे एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं।
वहीं, फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में अगत्स्य नंदा को सपोर्ट करने के लिए पूरा बच्चन परिवार एक साथ नजर आया। इस बीच अब अगस्त्य के मामा यानी अभिषेक बच्चन ने अपने भांजे को सपोर्ट करते हुए एक इमोशनल नोट शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- फिर नए लुक में नजर आईं Urfi Javed, तो पैप्स बोले- Moye-Moye
Abhishek Bachchan ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर भांजे अगस्त्य को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें अभिषेक, अगस्त्य का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अभिषेक ने कैप्शन में लिखा कि तुम्हें बस आगे बढ़ना है और मैं तुम्हारा हाथ थामने के लिए वहां मौजूद रहूंगा।
मेरे प्रिय अगस्त्य, फिल्मों में आपका स्वागत है!
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
मां ने भी अगस्त्य को किया सपोर्ट
इतना ही नहीं बल्कि अगस्त्य की मां श्वेता बच्चन ने भी अपने बेटे को सपोर्ट करते हुए एक फोटो शेयर किया है। श्वेता बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर अगस्त्य की फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेटे की पीठ पर हाथ रखे नजर आ रही है। फोटो में बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन भी बैठे हुए नजर आ रहे हैं और वो अपने नाती को निहार रहे हैं। साथ ही रूम में नव्या और अगस्त्य की काफी तस्वीरें दिख रहीं हैं और अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की फोटो भी नजर आ रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में सिर्फ व्हाइट हार्ट इमोजी पोस्ट किया है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘द आर्चीज’
बता दें कि अगस्त्य नंदा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर पूरा बच्चन परिवार एक साथ नजर आया। अपकमिंग फिल्म ‘द आर्चीज’ के ग्रैंड प्रीमियर में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या और नव्या नवेली नंदा सभी अगस्त्या नंदा को सपोर्ट करते दिखे। बता दें कि ये फिल्म 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
बिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 hr agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
19 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
21 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
22 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
22 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines