फिर नए लुक में नजर आईं Urfi Javed, तो पैप्स बोले- Moye-Moye
Urfi Javed New Look: उर्फी जावेद अक्सर कुछ ना कुछ नया पहने स्पॉट होती रहती है। अपने अतरंगी फैशन को लेकर उर्फी हमेशा चर्चा में भी रहती है।
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar

Urfi Javed New Look: फैशन दीवा उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर कुछ ना कुछ नया पहने स्पॉट होती रहती है। अपने अतरंगी फैशन को लेकर उर्फी हमेशा चर्चा में भी रहती है। हाल ही में उर्फी को उनके नए लुक में एक बार फिर से स्पॉट किया गया है।
वहीं, उर्फी का नया लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस बार फैशन दीवा ने क्या आउटफिट पहना है।
यह भी पढ़ें- 300 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार Animal, तो Sam Bahadur का 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल
हाल ही में उर्फी जावेद को नए लुक में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस बार उर्फी पर्पल कलर के आउटफिट में नजर आई है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि उर्फी के नए लुक के वीडियो को instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी पर्पल कलर के आउटफिट में आई है और उन्होंने लाइट मेकअप लिया है, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही है।
https://www.instagram.com/p/C0dZyUGSS8y/
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
https://www.instagram.com/p/Cz2zFUbt-AN/
वीडियो के बैकग्राउंड में सुना जा सकता है कि पैप्स उर्फी से पूछते हैं कि इस ड्रेस का क्या ना है, तो इस पर उर्फी कहती हैं कि आप लोग ही कुछ अच्छा सा नाम दे दें, तो इस पर पीछे से एक पैप की आवाज आती है और वो कहते हैं कि- Moye-Moye। हालांकि अब इस पर यूजर्स भी जमकर आपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि बैंगनी गोभी लग रही हो।
https://www.instagram.com/p/CztDsk0o5sF/
दूसरे यूजर ने लिखा कि बर्फी। तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या करेगी यार। एक अन्य यूजर ने लिखा कि वह अच्छी लग रही है, कम से कम कुछ फालतू कैरी नहीं किया। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर्स उर्फी के इस वीडियो पर कर रहे हैं। बता दें कि उर्फी जावेद अक्सर कुछ ना कुछ अतरंगी पहन ही लेती है। अपने अजीब फैशन की वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ जाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: