Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai: बॉलीवुड के पॉवर कपल कहे जाने वाले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। कपल के अलग होने और तलाक की अफवाह सुनने को मिल ही जाती है, जो हर बार गलत और झूठी साबित होती है। इन दिनों भी गॉसिप टाउन में दोनों के अलग होने को लेकर खूब बातें हो रही हैं। इस बीच अब अभिषेक बच्चन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने ‘इमोशनल सपोर्ट’ के बारे में बात करते नजर आए। आइए जानते हैं कि अभिषेक ने किसे लेकर ये सब कहा है?
अभिषेक ने किसे कहा ‘अमेजिंग इमोशनल सपोर्ट’?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक अभिषेक बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक ने ऐश्वर्या को ‘अमेजिंग इमोशनल सपोर्ट’ बताया है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में अभिषेक बच्चन, निम्रत कौर के साथ नजर आ रहे हैं। ये वीडियो तब का है जब दोनों कलाकार फिल्म ‘दसवीं’ का प्रमोशन कर रहे थे। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो अभी का नहीं है पुराना है।
अभिषेक ने की अपनी वाइफ की जमकर तारीफ
उस दौरान अभिषेक ने बॉलीवुड हंगामा को बताया था कि मेरी वाइफ ऐश्वर्या हमेशा मेरे लिए एक अमेजिंग इमोशनल सपोर्ट रही हैं। मैं बहुत लकी हूं कि मुझे ऐश्वर्या जैसी वाइफ मिली है। अभिषेक बच्चन ने अपनी वाइफ की तारीफ करते हुए और क्या-क्या कहा, इसके लिए आप अभिषेक का ये वीडियो देख सकते हैं। बता दें कि ये वीडियो तब वायरल हुआ है जब एक बार फिर से ऐश्वर्या और अभिषेक के अलग होने की खबरें उड़ रही हैं। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी कपल ने इन खबरों पर कोई रिएक्ट नहीं किया है।
2007 में हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी
गौरतलब है कि साल 2007 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक-दूसरे से शादी की थी। साल 2011 में कपल ने अपनी बेटी आराध्या का स्वागत किया था। दोनों को अक्सर कई खास मौकों पर साथ देखा गया है, लेकिन फिर भी दोनों के अलग होने की अफवाहें ना जाने कहां से आ जाती हैं। इसके साथ ही अगर अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ में एक विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें- मशहूर एक्ट्रेस ने पहली बार दिखाई न्यू बोर्न बेबी की झलक, युविका के साथ पापा प्रिंस भी दिखे
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
53 mins ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
3 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
12 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
14 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
17 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
17 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines