मशहूर एक्ट्रेस ने पहली बार दिखाई न्यू बोर्न बेबी की झलक, युविका के साथ पापा प्रिंस भी दिखे

Prince Narula-Yuvika Chaudhary Newborn Daughter First Photo: इन दिनों टेलीविजन के पॉपलुर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के घर खुशियों ने दस्तक दी हुई है। कपल हाल ही में पेरेंट्स बना है। ऐसे में फैंस के लिए भी ये बड़ी बात है।

Prince Narula, Yuvika Chaudhary

Prince Narula-Yuvika Chaudhary Newborn Daughter First Photo: इन दिनों टेलीविजन के पॉपलुर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के घर खुशियों ने दस्तक दी हुई है। जी हां, हाल ही में प्रिंस नरूला और युविका चौधरी पेरेंट्स बने हैं और कपल के घर एक प्यारी-सी बेटी का जन्म हुआ है। युविका शादी के 6 साल बाद मां बनी हैं, ऐसे में फैंस के लिए भी ये बहुत बड़ी खुशखबरी है। इस बीच अब कपल ने अपनी बेटी की पहली झलक भी फैंस को दिखा दी है।

विज्ञापन

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के घर आई लक्ष्मी

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी की पहली झलक की फोटो शेयर की है। फोटो में कपल अपनी बेटी की ओर बेहद प्यार से देख रहा है। हालांकि इस फोटो में प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है। इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये हॉस्पिटल से शेयर की गई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कपल ने इस पर हर्ट और नजर वाला इमोजी भी शेयर किया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuvika chaudhary (@yuvikachaudhary)

यूजर्स ने दी खूब बधाइयां

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के इस पोस्ट पर अब यूजर्स भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि स्वागत है राजकुमारी। दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि बेटी को बहुत सारी दुआएं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि स्वागत है छोटी बच्ची का। एक और यूजर ने लिखा कि वेलकम, वेलकम। इस तरह के कमेंट्स यूजर कपल के पोस्ट पर करके उनकी बेटी का स्वागत कर रहे हैं।

विज्ञापन

रियलिटी शो से शुरू हुई थी कपल की प्रेम कहानी

कपल ने अपनी बेटी की पहली झलक भले ही शेयर कर दी है, लेकिन फैंस को अभी भी उनकी बेटी का फेस रिवील करने का इंतजार है। इसके साथ ही अगर दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो बता देते हैं कि प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लव स्टोरी एक रियलिटी शो से शुरू हुई थी। ये रियलिटी शो कोई और नहीं बल्कि सलमान खान का फेमस शो बिग बॉस है।

विज्ञापन

2018 में की थी शादी

जी हां, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, बिग बॉस 9 में पहली बार मिले थे। इस शो में ही प्रिंस ने युविका को प्रपोज किया था। नेशनल टीवी पर प्रिंस ने बेहद अलग और रोमांटिक अंदाज में युविका से अपने प्यार का इजहार किया था। यही ये दोनों के प्यार ने उड़ान भरी थी। इसके बाद साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली और हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ