हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ghoomer Trailer: 'बाएं हाथ का खेल' है ‘घूमर’, फिल्म का ट्रेलर आउट

विज्ञापन
Ghoomer Trailer

Ghoomer Trailer: इन दिनों फैंस को अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की अपकमिंग फिल्म ‘घूमर’ का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है।

ट्रेलर को देखने के बाद फैंस में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। वहीं, फिल्म के ट्रेलर में अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- कैंसर के बाद अब छवि मित्तल को हुई ये नई बीमारी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर कहा- ‘यह भी गुजर जाएगा’

विज्ञापन

Ghoomer Trailer रिलीज

फिल्म ‘घूमर’ के ट्रेलर को अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ट्रेलर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि बाएं हाथ का खेल। ट्रेलर में इमोशन, ड्रामा का ऐसा घोल देखने को मिल रहा है, जो फिल्मी फैंस को इंप्रेस करने के लिए कॉफी है। साथ ही इसमें अभिषेक बच्चन के साथ सैयमी खेर (Saiyami Kher) की जोड़ी तो खूब जम ही रही है। फैंस को फिल्म का ट्रेलर पसंद आ रहा है और सभी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

कैसा है ट्रेलर?

ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत खचाखच भरे स्टेडियम से होती है। जहां इंडियन वुमेन टीम के प्लेयर्स मैदान में उतरते दिखाई देते हैं। वहीं, ट्रेलर के बैकग्राउड में आवाज आती है कि क्या कोई एक हाथ से देश के लिए खेल सकता है। फिर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan Movie) की झलक दिखती है, जो कहते हैं ‘नहीं’।

विज्ञापन

कहानी में ट्विस्ट

बिखरे बाल, दाढ़ी से झांकती सफेदी, आंखों के नीचे बड़े घेरों के साथ अभिषेक बच्चन कहते हैं कि ये लाइफ लॉजिक का खेल नहीं है, मैजिक का खेल है। फिर सैयमी खेर की एंट्री धमाके के साथ होती है और सफेद क्रिकेट यूनिफॉर्म पहने सैयमी एक बंद कमरे के दरवाजे को धकेलती हैं और यहीं से आता है कहानी में ट्विस्ट, जिसे जानने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि इस फिल्म को आर बालकी निर्देशित कर रहे हैं। साथ ही फिल्म घूमर (Ghoomer Release Date) 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में इमोशन्स के साथ-साथ ड्रामा का भी जबरदस्त मिक्सचर देखने को मिलेगा। वहां, फैंस को अब फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola