Abhishek Bachchan Interview: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन में बिजी अभिषेक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी और करियर से जुड़ी कई अहम बातें शेयर की। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जिंदगी की परेशानियों और नेगेटिविटी पर खुलकर बात की और बताया कि कैसे वो इन सभी मुश्किलों को पार करते हुए आगे बढ़े हैं। अभिषेक बच्चन ने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।
नेगेटिविटी से कैसे डील करते हैं अभिषेक?
अभिषेक ने ई-टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में अपने जीवन के पॉजिटिव में पहलुओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘हिंदी में एक शब्द है दृष्ढता, जो इंसान की बुनियादी बातों को बनाए रखता है। हम चाहे जितना बदलें, लेकिन हमारी बुनियादी बातें कभी नहीं बदलनी चाहिए।’ उनका मानना है कि इंसान को अपनी अच्छाई से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। अभिषेक ने उदाहरण देते हुए कहा, ‘जब बुरा अपनी बुराई नहीं छोड़ता तो अच्छा अपनी अच्छाई क्यों छोड़े?’
अभिषेक ने पॉजिटिव रहने की दी सलाह
अभिषेक ने इंटरव्यू में नेटगेटिविटी से प्रभावित नहीं होने की बात की है। उन्होंने ये भी बताया कि वो अपने जीवन में बहुत पॉजिटिव रहते हैं और नेगेटिविटी पर ध्यान नहीं देते। उनका कहना था कि अगर किसी के साथ बुरा होता है, तो इसका असर सिर्फ उसी पर होता है लेकिन अगर कोई पॉजिटिव सोचता है तो वो हमेशा आगे बढ़ सकता है।
इसके अलावा अभिषेक ने अपनी फिल्म ‘आई वान्ट टू टॉक’ के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म में शूजीत सरकार ने कहानी को मजाकिया अंदाज में पेश किया है, जबकि इस कहानी को भावनात्मक और दुखद तरीके से भी दिखाया जा सकता था। अभिषेक ने इस फिल्म से बहुत कुछ सीखा और ये भी कहा कि जीवन में चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, लेकिन हमेशा आशा की किरण देखनी चाहिए और ये सोचना चाहिए, ‘ठीक है, मैं ये करने जा रहा हूं।’
अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहें
गौरतलब है कि अभिषेक का ये इंटरव्यू तब आया है जब उनके बारे में कई अफवाहें फैल रही हैं, खासकर उनके और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच तलाक की अफवाहें जोर पकड़ रही हैं, खासकर उस वक्त से जब अभिषेक और ऐश्वर्या को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग देखा गया था। इसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। वहीं कुछ समय पहले अभिषेक का नाम अभिनेत्री निम्रत कौर के साथ भी जोड़ा गया था।
हालांकि इस मामले में अब तक अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों ने चुप्पी साधी हुई है और किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बच रहे हैं। दोनों के बीच की निजी जिंदगी से जुड़ी बातें अब भी सोशल मीडिया पर फैल रही हैं और उनके फैंस इन खबरों को लेकर चिंतित हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में टूट जाएगी Karanveer और Shilpa की दोस्ती, Hina Khan ने कर दिया एक्सपोज
संबंधित खबरें
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
59 mins ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
1 hr agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
3 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
4 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
7 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
7 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
8 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
10 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines