Aishwarya Rai संग डिवोर्स रूमर्स के बीच निजी जिंदगी पर बोले Abhishek Bachchan, 'जब बुरा अपनी बुराई ना छोड़े तो...''

Abhishek Bachchan Interview: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपनी फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ का प्रमोशन करते हुए बताया है कि वो अपनी लाइफ में नेगेटिविटी से कैसे डील करते हैं।

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन

Abhishek Bachchan Interview: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन में बिजी अभिषेक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी और करियर से जुड़ी कई अहम बातें शेयर की। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जिंदगी की परेशानियों और नेगेटिविटी पर खुलकर बात की और बताया कि कैसे वो इन सभी मुश्किलों को पार करते हुए आगे बढ़े हैं। अभिषेक बच्चन ने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

नेगेटिविटी से कैसे डील करते हैं अभिषेक?

अभिषेक ने ई-टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में अपने जीवन के पॉजिटिव में पहलुओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘हिंदी में एक शब्द है दृष्ढता, जो इंसान की बुनियादी बातों को बनाए रखता है। हम चाहे जितना बदलें, लेकिन हमारी बुनियादी बातें कभी नहीं बदलनी चाहिए।’ उनका मानना है कि इंसान को अपनी अच्छाई से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। अभिषेक ने उदाहरण देते हुए कहा, ‘जब बुरा अपनी बुराई नहीं छोड़ता तो अच्छा अपनी अच्छाई क्यों छोड़े?’

विज्ञापन

अभिषेक ने पॉजिटिव रहने की दी सलाह

अभिषेक ने इंटरव्यू में नेटगेटिविटी से प्रभावित नहीं होने की बात की है। उन्होंने ये भी बताया कि वो अपने जीवन में बहुत पॉजिटिव रहते हैं और नेगेटिविटी पर ध्यान नहीं देते। उनका कहना था कि अगर किसी के साथ बुरा होता है, तो इसका असर सिर्फ उसी पर होता है लेकिन अगर कोई पॉजिटिव सोचता है तो वो हमेशा आगे बढ़ सकता है।

विज्ञापन

इसके अलावा अभिषेक ने अपनी फिल्म ‘आई वान्ट टू टॉक’ के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म में शूजीत सरकार ने कहानी को मजाकिया अंदाज में पेश किया है, जबकि इस कहानी को भावनात्मक और दुखद तरीके से भी दिखाया जा सकता था। अभिषेक ने इस फिल्म से बहुत कुछ सीखा और ये भी कहा कि जीवन में चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, लेकिन हमेशा आशा की किरण देखनी चाहिए और ये सोचना चाहिए, ‘ठीक है, मैं ये करने जा रहा हूं।’

अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहें

गौरतलब है कि अभिषेक का ये इंटरव्यू तब आया है जब उनके बारे में कई अफवाहें फैल रही हैं, खासकर उनके और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच तलाक की अफवाहें जोर पकड़ रही हैं, खासकर उस वक्त से जब अभिषेक और ऐश्वर्या को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग देखा गया था। इसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं।  वहीं कुछ समय पहले अभिषेक का नाम अभिनेत्री निम्रत कौर के साथ भी जोड़ा गया था।

विज्ञापन

हालांकि इस मामले में अब तक अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों ने चुप्पी साधी हुई है और किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बच रहे हैं। दोनों के बीच की निजी जिंदगी से जुड़ी बातें अब भी सोशल मीडिया पर फैल रही हैं और उनके फैंस इन खबरों को लेकर चिंतित हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ