Abhishek Bachchan Cryptic Post: अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट करते हुए नजर आते हैं। बिग बी की इस आदत से तो अब सभी फैंस वाकिफ हो गए हैं। हालांकि, उनके बाकी फैमिली मेंबर्स सोशल मीडिया पर बेहद कम एक्टिव नजर आते हैं। कोई भी रूमर्स क्यों ना फैल रही हों, लेकिन बच्चन फैमिली की तरफ से सफाई देते हुए कोई पोस्ट सामने नहीं आता। ऐसे में अब अभिषेक बच्चन का एक ऐसा पोस्ट सामने आया है, जिसे देख फैंस भी चौंक गए हैं। अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर बड़ी अजीब सी बातें करते हुए नजर आ रहे हैं।
अभिषेक बच्चन ने लिखा क्रिप्टिक पोस्ट
अभिषेक बच्चन ने अब इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया है। उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिसे दखकर आपको भी उनकी फिक्र होने लगेगी। वो जिस तरह की बातें कर रहे हैं वो नॉर्मल नहीं लग रहा। आपको बता दें, अभिषेक बच्चन ज्यादातर सोशल मीडिया पर बस अपने प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करते हुए नजर आते हैं और पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया से दूर ही रखते हैं। इसी बीच अब वो क्रिप्टिक पोस्ट लिख रहे हैं, तो फैंस का ध्यान तो उस पर जाएगा ही। चलिए जानते हैं अभिषेक बच्चन ने क्या लिखा है?
अभिषेक बच्चन बोले ‘सब दे दिया अपनों के लिए’
अभिषेक बच्चन ने एक नोट शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘मैं एक बार लापता होना चाहता हूं, भीड़ में खुद को फिर से पाना चाहता हूं। जो कुछ भी था, सब दे दिया अपनों के लिए। अब जरा सा वक्त, बस अपने लिए चाहता हूं।’ इसे शेयर करते हुए जूनियर बच्चन ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘कभी-कभी खुद से मिलने के लिए, सब से ‘मिसिंग’ होना पड़ता है।’ अब अभिषेक बच्चन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े कर रहा है। आखिर अभिषेक बच्चन अचानक गायब होने की बातें क्यों कर रहे हैं? फैंस के दिमाग में बस यही सवाल उठ रहा है।
यह भी पढ़ें: Hina Khan को मिली जिस्म की तलकीफ, वीडियो में पत्नी की ढाल बनकर सेवा करते दिखे Rocky Jaiswal
अभिषेक बच्चन के पोस्ट को देख फैंस के मन में उठे सवाल
अब उनके इस पोस्ट को देखकर लग रहा है जैसे वो किसी बात से बेहद परेशान हैं और इस वक्त सबसे दूर जाना चाहते हैं। वो परिवार से भी दूर होकर खुद के लिए वक्त निकलना चाहते हैं। इसके अलावा ये भी हो सकता है कि पोस्ट के जरिए अभिषेक बच्चन अपनी किसी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हों। मिसिंग से शायद वो फैंस को कोई हिंट देना चाहते होंगे। अब सच क्या है वो तो बस अभिषेक बच्चन ही जानते हैं। फ़िलहाल उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर काफी कन्फ्यूजन फैला दी है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
24 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines