Abhishek Bachchan Viral Video Truth: टॉक ऑफ द टाउन में अक्सर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर तमाम तरह की बातें होती रहती हैं। हालांकि रह-रहकर गॉसिप टाउन में कपल में तलाक को लेकर रूमर्स उड़ जाती हैं। हाल ही में अभिषेक बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी पत्नी यानी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने की बात कर रहे हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट पर बज बना रखा है। हालांकि इसके पीछे का सच कुछ और ही है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है इस वीडियो की सच्चाई?
ऐश्वर्या राय से तलाक लेंगे अभिषेक बच्चन?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अभिषेक बच्चन के इस वीडियो की बात करें तो ये वीडियो आग में घी डालने का काम कर रहा है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन कथित तौर पर पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन संग अपने तलाक की बात कर रहे हैं। हालांकि ये सच नहीं है क्योंकि ये वीडियो अभिषेक का है ही नहीं। भले ही इस वीडियो में अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं, लेकिन वीडियो में जो आवाज आ रही है कि अभिषेक की नहीं है।
झूठी हैं तलाक की खबरें
साथ ही वीडियो को देखकर कोई भी बता सकता है कि ये फेक है। अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच तलाक या अलगाव की कोई पुष्टी नहीं है और जितनी भी बातें हो रही हैं, सब झूठी हैं। हालांकि अगर मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले कुछ सालों से उनके रिश्ते में खटास आने की अफवाहें चल रही हैं। इस साल जुलाई में भी जब ऐश्वर्या अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी के लिए अलग से पहुंचीं और तो इन खबरों ने फिर से तूल पकड़ा, लेकिन आखिर में ये फिर से झूठी निकली।
वायरल वीडियो में अभिषेक बच्चन ने क्या कहा?
इसके साथ ही अगर वायरल हो रहे वीडियो की बात करें तो इसमें अभिषेक कह रहे हैं कि इस जुलाई मैंने और ऐश्वर्या ने तलाक लेने का फैसला किया है, लेकिन जाहिर तौर पर पिछले कुछ साल मेरी बेटी आराध्या के लिए थोड़े अजीब रहे हैं। अभिषेक ने आगे कहा कि आज मैं यहां ऐश्वर्या से तलाक लेने की वजह पर बात करने आया हूं। अगर गौर से देखा जाए तो अभिषेक जो कह रहे हैं, ऑडियो उससे मेल नहीं खाता। ऐसा लग रहा है कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए तैयार किया गया डीपफेक ऑडियो का मामला है।
डीपफेक का शिकार हुए अभिषेक बच्चन
वीडियो में अभिनेता जो कह रहे हैं वो हकीकत है ही नहीं और उनके शब्दों को नकली आवाज से बदल दिया गया है। वीडियो में एक्टर जिस तरह अंग्रेजी का इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे भी ऐसा लग रहा है कि वो अभिषेक की आवाज नहीं है। इससे से साफ होता है कि अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरें झूठी हैं और कपल ने इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा है।
यह भी पढ़ें- जल्द रिलीज होगी Follow Kar Lo Yaar, कब और कहां दिखेगी असली Urfi Javed की झलक?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
2 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
6 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
9 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines