Abhishek-Aishwarya Interview on Disagreements: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक की अफवाहों ने इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचाया हुआ है। पिछले दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अभिषेक और ऐश्वर्या ने अलग-अलग एंट्री की थी, जिसके बाद इन अफवाहों को और हवा मिल गई। हालांकि शादी की इनसाइड पिक्चर्स और वीडियो में अभिषेक और ऐश्वर्या साथ-साथ नजर आ रहे थे। इन्हीं खबरों के बीच अब अभिषेक और ऐश्वर्या का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में अभिषेक और ऐश्वर्या ने अपने रोज-रोज के झगड़ों और अपनी शादीशुदा लाइफ पर खुलकर बात की थी। क्या कुछ कहा था अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने, इस रिपोर्ट में जानिए।
ऐश्वर्या ने कहा- हमारे रोज झगड़े होते हैं
साल 2010 में वोग इंडिया को अभिषेक और ऐश्वर्या ने इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में वैसे तो दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में आए बदलावों को लेकर बात की थी। इसके साथ ही दोनों ने शादी के बाद होने वाले झगड़ों को लेकर भी बात की थी। ऐश्वर्या ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनके और अभिषेक के रोज झगड़े होते हैं जबकि अभिषेक ने कहा था कि वो आपस में सिर्फ बहस करते हैं। उनका सीरियस कोई झगड़ा नहीं होता पर कुछ-कुछ चीजों पर दोनों की एक ही जैसी राय नहीं होती है जिसकी वजह से दोनों की बहस हो जाती है। इस बात को आगे कहते हुए उन्होंने कहा था कि एक रिलेशनशिप में हेल्दी बहस होना जरूरी भी है।
अभिषेक बोले बहस के बाद मैं ही मनाता हूं
आगे बात करते हुए अभिषेक ने कहा था कि ज्यादातर वही बहस के बाद ऐश्वर्या को मनाने के लिए जाते हैं। मजाकिया अंदाज में अभिषेक ने कहा था कि पुरुष ज्यादातर मामलों में सॉरी कह देते हैं क्योंकि वो गुस्सा होकर सोना नहीं चाहते। इसी इंटरव्यू में अभिषेक ने ऐश्वर्या की जमकर तारीफ की।
अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी
आपको बता दें अभिषेक और ऐश्वर्या ने एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2007 में शादी कर ली थी। अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था। साल 2011 में ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या बच्चन को जन्म दिया। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। फिल्म ‘धूम 2’, ‘रावण’ और ‘गुरु’ में दोनों के काम को काफी पसंद दिया गया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: Adnaan Shaikh की गेम हुई एक्सपोज, इन 4 कारणों ने बना दिया फुसकी बम!
संबंधित खबरें
लावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
35 mins agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 hr agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
21 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines