Abhishek Bachchan Reaction on Divorce Rumours: पिछले काफी समय से बॉलीवुड के कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की अफवाहें उड़ रही हैं। ये कपल इन दिनों तलाक की अफवाहों के चलते सुर्खियों में हैं। अभिषेक पिछले दिनों पेरिस में थे और वहां ओलंपिक 2024 का मजा उठा रहे थे। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन इस बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने तलाक की अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जी हां अभिषेक ने पहली बार ऐश्वर्या के साथ अपने तलाक की खबर पर रिएक्ट किया है। क्या है पूरा मामला देखिए इस रिपोर्ट में।
अभिषेक बच्चन का वायरल हो रहा वीडियो
इन दिनों अभिषेक बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो ऐश्वर्या के साथ तलाक लेने की बात कह रहे हैं। हालांकि अभिषेक का ये वीडियो डीपफेक है और सोशल मीडिया पर इसे फैलाया जा रहा है। तलाक की अफवाह को और बढ़ावा तब मिला जब अभिषेक का ये डीपफेक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो अपनी पत्नी से अलग होने की बात कर रहे हैं।
अभिषेक दिखा रहे अपनी अंगूठी
इन अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन का एक और नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए तलाक की बातों को झूठा करार दिया। बॉलीवुड यूके मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा, “मुझे इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना है। दुख की बात है कि आप सभी ने पूरी स्थिति को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है। मुझे समझ में आता है कि आप ऐसा क्यों करते हैं। आपको कहानियां बनानी होती हैं, लेकिन मैं अभी भी शादीशुदा हूं, क्षमा करें।”
अभिषेक ने अपनी अंगूठी दिखाते हुए साफ किया कि वो और ऐश्वर्या अभी भी एक साथ हैं और उनकी शादी में कोई समस्या नहीं है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, लेकिन अब इसे इंस्टाग्राम से हटा लिया गया है। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं है कि वीडियो नया था या पुराना। ये पहली बार है जब अभिषेक ने तलाक की अफवाहों पर खुलकर बात की है।
कैसे शुरू हुईं तलाक की अफवाहें?
अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहें तब और तेज हो गईं जब दोनों 12 जुलाई को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग नजर आए। अभिषेक अपने परिवार के साथ शादी में आए, जबकि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ आईं। इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की अटकलें लगाई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी में हुई ‘वो’ की एंट्री, शादी के 6 महीने बाद ही होगा सेपरेशन?
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
52 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
20 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines