Abhishek Bachchan Aishwarya Rai: बच्चन फैमिली के रिश्ते अक्सर कंट्रोवर्सी में रहते हैं। कई सालों से ऐश्वर्या राय बच्चन की अपने ससुराल वालों से अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। फैंस एक्ट्रेस को लेकर काफी परेशान हैं और उनकी इस चिंता को अभिषेक संग तलाक की अफवाहों ने और भी बढ़ा दिया है। काफी समय से ये कपल साथ नजर नहीं आया है और न ही एक-दूसरे को लेकर कोई बयान दे रहा है। रही-सही कसर अभिषेक और निम्रत कौर के अफेयर की चर्चाओं ने पूरी कर दी। सोशल मीडिया पर फैंस को यकीन हो चला है कि कपल कभी भी अलग होने की बुरी खबर सुना सकता है।
अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ होने का मिला प्रूफ
हालांकि, अब ये मामला संभलता हुआ नजर आ रहा है। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा प्रूफ मिला है जिसके बाद साबित हो जाएगा कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अभी भी साथ हैं। इतना ही नहीं दोनों साथ में खुश भी हैं। दरअसल, अब काफी समय बाद ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक के साथ नजर आई हैं। इससे पहले उन्हें सिर्फ अपनी बेटी आराध्या के साथ ही देखा जा रहा था। आराध्या के जन्मदिन पर पहले अभिषेक के मौजूद न होने की खबर मिली थी, लेकिन बाद में पार्टी से एक वीडियो सामने आया जिससे फैंस को प्रूफ मिला कि अभिषेक अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी में शामिल थे।
पार्टी में साथ दिखे ऐश्वर्या और अभिषेक
ये बात अलग है कि अभिषेक और ऐश्वर्या उस वीडियो में साथ नहीं दिखे थे। ऐसे में फैंस के दिमाग में कुछ कन्फ्यूजन अभी भी बरकरार है, लेकिन अब इन दोनों के रिश्ते पर न तो कोई शक कर पाएगा और ना ही कोई उंगली उठा पाएगा। क्योंकि अब अभिषेक और ऐश्वर्या की एक फोटो वायरल हो गई है। इस तस्वीर में ये दोनों साथ नजर आ रहे हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं। बता दें, ये कोई पुरानी फोटो नहीं है, बल्कि एकदम ताजी तस्वीर है, जिसे मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर अनु रंजन (Anu Ranjan) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: कौन बनेगा Bigg Boss 18 का विनर? एक ही शख्स में हैं जीतने की सारी खूबियां
तलाक की अफवाहों के बीच दिखीं नजदीकियां
कुछ देर पहले ही अनु रंजन ने अपने इंस्टाग्राम से कल रात हुई हाई प्रोफाइल पार्टी की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में अनु रंजन के साथ अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी मां वृंदा राय (Brindya Rai) दिखाई दे रही हैं। सभी लोग ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद अच्छे लग रहे हैं और खुश भी हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘इतना सारा प्यार गर्मजोशी।’ अब इस पोस्ट को देखने के बाद ना सिर्फ ट्रोलर्स के मुंह बंद हो गए हैं, बल्कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के अलग होने की अफवाहों पर फुल स्टॉप भी लग गया है। सोशल मीडिया पर अब कपल के फैंस इन्हें साथ देखकर खुशियां मना रहे हैं।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
53 mins ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines