कौन बनेगा Bigg Boss 18 का विनर? एक ही शख्स में हैं जीतने की सारी खूबियां
Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ के विनर का नाम अब सामने आ रहा है। ये शो बस एक ही शख्स जीत सकता है। वो कौन है चलिए जानते हैं?
Edited By Ishika Jain

Bigg Boss 18
Edited By Ishika Jain

Bigg Boss 18
Bigg Boss 18: बिग बॉस सीजन 18 आधा बीत चुका है। अब तक दर्शक अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स चुन चुके हैं। हर किसी की पसंद अलग होती है। किसी को वो लोग पसंद आते हैं जो शो में खूब हंगामा करते हैं, तो कोई हंसी-मजाक करने वालों पर दिल हार बैठता है। ऑडियंस को अक्सर वो दावेदार भी अच्छे लगते हैं जो शो में अलग ही शाइन करते हैं। ऐसे में इस सीजन दर्शकों को कौन सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है? और किसके शो जीतने के चांस सबसे ज्यादा हैं वो जान लेते हैं।
अब वोटिंग ट्रेंड्स देखें या फिर सोशल मीडिया रिस्पांस इस सीजन में सबसे ज्यादा लोगों को विवियन डीसेना ही पसंद आ रहे हैं। दरअसल, अब तक शो में उन्होंने अपनी जो इमेज बनाई है उसका जादू सब पर चल चुका है। जब वो घर में आए थे तो लोगों को लगा था कि वो एक खड़ूस, बदतमीज और एरोगेंट एक्टर हैं। हालांकि, विवियन ने सबकी सोच बदलकर रख दी है। अब सोशल मीडिया पर उन्हें ‘पूकी’ कहा जाता है, लेकिन वो शो जीतने के काबिल हैं या नहीं ये भी पता करते हैं। उनकी वो सारी क्वालिटीज देखते हैं जो उन्हें बिग बॉस की ट्रॉफी दिला सकती है।
विवियन डीसेना की सबसे बड़ी खूबी है उनकी लीडरशिप क्वालिटी। वो घर में दो बार टाइम गॉड बन चुके हैं। इसके अलावा जब शो शुरू ही हुआ था तब विवियन सभी घरवालों के राशन की समस्या अकेले सुलझा रहे थे। कोई भी लड़ाई-झगड़ा या हिंसा होती है तो विवियन उसे रोकने आ जाते हैं। चाहे घरवाले उनसे नफरत क्यों ना करें, लेकिन उनकी बात हर कोई मान ही लेता है।
विवियन के ये शो जीतने के चांस इसलिए भी ज्यादा हैं क्योंकि वो बिग बॉस के लाडले हैं और कलर्स चैनल के भी। वैसे भी ये इतिहास रहा है कि जिस-जिस पर बिग बॉस मेहरबान रहे हैं वो शख्स ये शो जीता है। सिद्धार्थ शुक्ला की तरह इस बार विवियन डीसेना के हाथ ट्रॉफी दिखाई दे सकती है। दोनों ही कलर्स का फेस रह चुके हैं।
विनर की एक खूबी होती है कि वो कुछ पक्के दुश्मन और कुछ कभी ना टूटने वाले रिश्ते बनाता है। उसी तरह इस सीजन में विवियन ने करण वीर मेहरा जैसे दुश्मन और ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा जैसे दोस्त बना लिए हैं। अविनाश, ईशा और विवियन की दोस्ती की बाहर मिसालें दी जा रही हैं। अविनाश को जैसे विवियन ने संभाला और सुधारा है फैंस वो काफी पसंद कर रहे हैं।
पिछले कुछ सीजन से ये कहावत सच हो रही है कि बिग बॉस की ट्रॉफी उसे ही मिलती है जो किचन पर कब्जा करता है। शिल्पा शिंदे की तरह इस सीजन विवियन मजेदार खाना बनाकर सबका दिल जीत रहे हैं। वो हर रोज कुछ नया बनाते हैं और सभी को बड़े ही प्यार से खिलाते हैं। विवियन दुश्मनों को भी अपना निवाला निकालर दे देते हैं। उनकी ये आदत उन्हें ट्रॉफी के बेहद करीब ले आई है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड हसीनाओं को मास्टर शेफ से मिले मसालेदार नाम, कौन है ‘चाट मसाला’ और कौन बना ‘गरम मसाला’?
पॉपुलैरिटी पर भी जीत निर्भर करती है और इस सीजन विवियन सबसे पॉपुलर स्टार हैं। उनकी फैन फॉलोइंग ना सिर्फ लड़कों बल्कि लड़को में भी है। इसके अलावा अब बिग बॉस के फैंस भी उनके फैंस बन गए हैं तो उनकी फैन फॉलोइंग में और भी इजाफा हुआ है। वहीं, उनकी नेकी हर दिन दर्शकों को देखने को मिल रही है। कैसे वो रोते हुए सबको चुप करवाते हैं, औरतों की इज्जत करते हैं, 5 टाइम की नमाज पढ़ते हैं और खुद को एक दायरे में रखते हैं, ये सभी उनकी खूबियां नेशनल टीवी पर दिखाई दे रही हैं। अब विवियन डीसेना के शो जीतने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: