टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक रुबीना और अभिनव को लेकर बातें सुनने को मिलती रहती है। हाल ही में अभिनव को जान से मारने की धमकी मिली थी। वहीं, अब अभिनव शुक्ला ने एक ऐसा बयान दिया जो चर्चा में आ गया। अभिनव का ये बयान तब सामने आया है, जब उनको लॉरेंस बिश्नोई गैंग और आसिम रियाज के फैंस ने धमकी दी थी। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
क्या बोले अभिनव?
दरअसल, हाल ही में अभिनव, शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में नजर आए। इस दौरान उन्होंने कई चीजों पर बात की। पॉडकास्ट में अभिनव ने कहा कि अगर अपनी फैमिली को बचाने के लिए मुझे किसी को मारना पड़े, तो मैं मार दूंगा और मैं अपने हाथों से ऐसा करूंगा। मैं ऐसा नहीं सोचूंगा कि क्या हो रहा है यार, मैं ऐसा करूंगा क्योंकि मैं ये कर सकता हूं, लेकिन मैं ऐसा करता नहीं हूं।
अभिनव को मिली थी धमकी
वहीं, अब अभिनव का ये बयान चर्चा में आ गए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में जान से मारने की धमकी के बाद अभिनव शुक्ला ने इस बयान को दिया है। ऐसे में लोगों ने इसे हालिया धमकी से जोड़ना शुरू कर दिया है। बता दें कि हाल ही में अभिनव शुक्ला को परिवार सहित जान से मारने की धमकी मिली थी। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी थी।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये मामला तब शुरू जब आसिम रियाज ने ‘बैटलग्राउंड’ शो में रुबीना पर अपमानजनक कमेंट किया। इसके बाद शो में आसिम, अभिषेक में भी लड़ बैठे और इसका नतीजा ये हुआ कि वो शो से बाहर हो गए। इसी को लेकर अभिनव ने आसिम पर एक कमेंट किया था, जिसके बाद अभिनव को परिवार सहित जान से मारने की धमकी मिली थी।
यह भी पढ़ें- ‘कश्मीर हमारा है…’, Suniel Shetty के बाद किसने कही ये बात? Pahalgam Attack पर इस एक्टर का फूटा गुस्सा
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
45 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines