'कश्मीर हमारा है...', Suniel Shetty के बाद किसने कही ये बात? Pahalgam Attack पर इस एक्टर का फूटा गुस्सा

पहलगाम के बैसरन वैली में हुए आतंकी हमले पर अब अभिनेता रितेश देशमुख ने रिएक्ट किया है। उन्होंने इस घटना की निंदा की है और सरकार पर भरोसा जताया है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने और क्या कहा?

Riteish Deshmukh, Pahalgam Attack

Riteish Deshmukh, Pahalgam Attack

पहलगाम के बैसरन वैली में हुए आतंकी हमले पर हर कोई बात कर रहा है। आम से लेकर खास तक इसके बारे में चर्चा करते नजर आ जाते हैं। अब इस घटना पर बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने भी अपना रिएक्शन देते हुए घटना की निंदा की है। आइए जानते हैं कि इस आतंकी हमले को लेकर ‘रेड 2’ एक्टर का क्या कहना है?

विज्ञापन

रितेश देशमुख ने घटना पर जताया दुख

दरअसल, हाल ही में रितेश देशमुख ने फिल्मीज्ञान के साथ की। इस दौरान बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये घटना बेहद दुखद है। पूरे देश के लोग वहां पर छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं। अचानक से वहां पर आतंकी आकर हमला कर देते हैं। इस पूरी घटना से देश को बड़ा दुख पहुंचा है। किसी भी तरह का आतंकी हमला हमारे समात को तोड़ने की कोशिश करता है।

विज्ञापन

सरकार पर पूरा भरोसा- रितेश

रितेश ने आगे कहा कि कुछ भी हो लेकिन मुझे सरकार और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है। इस घटना पर वो कड़े कदम उठा रही है और कोई भी पड़ोसी मुल्क हिंदुस्तान पर हुक्म नहीं चला सकता, इसलिए हमें एकजुट होकर रहना चाहिए और बताना चाहिए कि कश्मीर भारत का हिस्सा है।

विज्ञापन

सेलेब्स दे रहे रिएक्शन

गौरतलब है कि हाल ही में अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी इसी तरह का बयान दिया था।सुनील शेट्टी ने इस घटना पर कहा था कि कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमेशा हमारा ही रहेगा। ना सिर्फ सुनील और रितेश बल्कि तमाम बॉलीवुड सितारों ने इस घटना की निंदा की है।

पहलगाम में हुआ था हमला

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में एक आतंकी हमला हुआ और इस घटना में 28 मासूम लोगों की जान चली गई थी। घटना के बाद हिंदुस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहद सख्त रवैया अपनाया और कई बड़े फैसले कर डाले। हिंदुस्तान के इन फैसलों से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है और भारत को गीदड़भभकी दे रहा है। हालांकि, भारत पर इनका कोई असर नहीं होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ