Abdu Rozik: मशहूर ताजिकिस्तानी सिंगर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अब्दु रोजिक इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जी हां, आजकल हर तरफ छोटे भाईजान की शादी की बातें हो रही हैं। हालांकि कुछ लोगों ने इसे पीआर स्ट्रेटेजी बताया, लेकिन अब अब्दु ने इस पर भी सफाई दी और कहा कि ये कोई पीआर स्ट्रेटेजी नहीं है। बता दें कि सिंगर ने हाल ही में अपनी रिंग सेरेमनी की फोटोज भी शेयर की हैं। अब, अब्दु ने जो वीडियो किया है, उसे देखकर फैंस और भी हैरान है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि शादी के बाद अब्दु की लाइफ पूरी तरह बदल जाएगी।
सिंगर ने शेयर किया वीडियो
अब्दु रोजिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अब्दु बेहद कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं और वीडियो में उन्होंने लिखा है कि शादी से पहले…, इसके बाद अब्दु एक अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं और इस पर उन्होंने लिखा है शादी के बाद। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले अब्दु बेहद कूल अंदाज में हैं और अपने दूसरे लुक में वो काम करते नजर आ रहे हैं।
यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
वीडियो देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या शादी के बाद अब्दु घर के कामों में उलझ जाएंगे। इस वीडियो को शेयर करते हुए अब्दु ने इसके कैप्शन में लिखा है कि आपके क्या विचार हैं? वहीं, यूजर्स भी इस वीडियो पर कमेंट किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप तो पूरी तरह से बदल गए। दूसरे यूजर ने लिखा कि इसकी उम्मीद नहीं है। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि ये बहुत क्यूट है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब्दु का ये एंटरटेनिक अंदाज कमाल का है। इस तरह का रिएक्शन नेटिजंस इस वीडियो पर दे रहे हैं।
7 जुलाई को शादी करने वाले हैं अब्दु- रिपोर्ट्स
बता दें कि अब्दु रोजिक को लेकर खबरें हैं कि सिंगर 7 जुलाई को शादी करने वाले हैं। अब्दु, अमीरा नाम की लड़की से शादी कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने अपनी होने वाली दुल्हन का चेहरा किसी को नहीं दिखाया है। फैंस बेकरारी से अब्दु की होने वाली बेगम का चेहरा देखने का इंतजार कर रहे हैं। बताते चलें कि अब्दु ने अपनी रिंग सेरेमनी की फोटोज में अमीरा की झलक दिखाई जरूर थी, लेकिन उन्होंने उनका फेस रिवील नहीं किया था। अब देखने वाली बात होगी कि सिंगर कब अपनी बेगम का चेहरा फैंस को दिखाएंगे।
यह भी पढ़ें- देश ही नहीं विदेश में भी छाए Heeramandi के ‘ताजदार’, Cannes Film Festival 2024 में Taha Shah को देख छलके फैंस के आंसू
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
14 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
16 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
17 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
17 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
19 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
19 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines