Abdu Rozik: इन दिनों ‘छोटे भाईजान’ यानी अब्दु रोजिक जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब भई अब्दू रोजिक शादी करने वाले हैं, तो उनका चर्चा में रहना तो बनता है। हालांकि जहां फैंस इस खबर से बेहद एक्साइटेड हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला और ये महज पब्लिसिटी स्टंट है, लेकिन अब अब्दु ने इस पर भी सफाई दे दे है।
अब्दु रोजिक ने दी सफाई
हाल ही में ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अब्दु ने इस सब पर बात की। अब्दु ने कहा कि मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं, जो मुझे मेरा प्यार फाइनली मिल गया। अब्दु ने कहा कि अमीरा से उनकी पहली मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थी। इसके बाद उन्होंने कहा कि वो बहुत सुंदर है… उनकी आंखें बहुत ही खूबसूरत है और उनके बाल भी लंबे है। मैं और अमीरा एक-दूसरे को चार महीने से जानते हैं, वो बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की स्टूडेंट है।
हम दोनों एक-दूसरे की इज्जत करते हैं
इतना ही नहीं बल्कि अब्दु ने जल्दी शादी करने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब मैं उससे मिला तो मुझे लगा कि वो मुझे मिल गई है, जिसका मुझे इंतजार था। मैं जानता हूं कि मैं 115 सेंटीमीटर का हूं और मेरी हाइट कम है और वो 155 सेंटीमीटर लंबी है, लेकिन वो बहुत समझदार है। मुझे लगता था कि मैं इतना छोटा हूं कि मुझे कभी कोई पार्टनर नहीं मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। मुझे मेरा प्यार मिल गया है। भले ही वो हाइट में मुझसे बड़ी है, लेकिन हम दोनों एक-दूसरे की इज्जत करते हैं और हमारा प्यार एक-दूसरे के लिए है।
ये कोई पीआर स्ट्रेटेजी नहीं है- अब्दु
वहीं, अब्दु ने पीआर स्टंट पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि कई तरह की बातें हो रही हैं, लेकिन मैं आपको बता देता हूं कि ये कोई पीआर स्ट्रेटेजी नहीं है। सिंगर ने कहा कि ना ही ये किसी म्यूजिक वीडियो या कोई प्रमोशन काम है। हां, लोगों को इसलिए भरोसा नहीं हो रहा है क्योंकि मेरी हाइट कम है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब्दु रोजिक 7 जुलाई को शादी करने वाले हैं। वहीं, अब फैंस को बेसब्री से अब्दु की होने वाली दुल्हन का चेहरा देखने का इंतजार है।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
15 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
17 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
18 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
18 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
20 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
20 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines