'मैं किसी पार्टी से नहीं जुड़ा', Allu Arjun ने वोट डालने के बाद दिया बयान, Jr NTR, Chiranjeevi भी पोलिंग बूथ पर आए नजर

Lok Sabha elections 2024: आज तेलंगाना में चौथे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। राज्य में 17 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद की लोकसभा सीट काफी चर्चा में है। दरअसल, इस सीट पर बीते 40 सालों से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने अपनी पकड़ बना रखी है। ऐसे में बीजेपी ने माधवी लता को ओवैसी को टक्कर देने के लिए मैदान में उतारा है। बता दें कि साल 2004 से खुद ओवैसी हैदराबाद के सांसद हैं। इसलिए लोकसभा चुनाव 2024 में हैदराबाद का नाम हॉट लोकसभा सीटों में शामिल है।

Lok Sabha elections 2024
विज्ञापन

Allu Arjun, Jr NTR, Chiranjeevi: देश में चुनावी माहौल है और आज यानी 13 मई को चौथे चरण में वोटिंग हो रही है। तेलंगाना में भी मतदान हो रहा है। ऐसे में मेगास्टार चिरंजीवी, साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और अल्लू अर्जुन मतदान केंद्रों पर सुबह-सुबह नजर आए। तीनों ही कलाकारों ने अपना-अपना वोट डाला। सोशल मीडिया पर अब इनका वीडियो वायरल हो रहा है।

पोलिंग बूथ पर नजर आए अल्लू अर्जुन

बता दें कि बीते दिन अल्लू अर्जुन के कानूनी पचड़े में फंसने की खबर आई थी। वहीं, अब एक्टर ने अपना वोट डाला दिया है। इस दौरान अल्लू अर्जुन जब पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो बाउंसरों से घिरे नजर आए। साथ ही इस दौरान उन्होंने लोगों का अभिवादन भी किया। इतना ही नहीं बल्कि वोट डालने के बाद अल्लू अर्जुन ने मीडिया से भी बातचीत की।

Advertisment

मैं किसी पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं हूं- अल्लू 

अल्लू ने बताया कि मैं किसी पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं हूं। आप सभी अपना-अपना वोट डाले, आज का दिन हर किसी के लिए जिम्मेदारी का दिन है। मैं जानता हूं कि बहुत गर्मी है, लेकिन यह दिन हमारा भविष्य तय करेगा। इसके आगे पुष्पा स्टार ने कहा कि मैं किसी एक पार्टी को सपोर्ट नहीं करता। मैं उन सभी को सपोर्ट करता हूं, जो मेरे करीबी हैं। एक्टर ने आगे कहा कि मैंने पहले ही अपने दोस्त को अपनी बात बता दी थी और इसलिए ही मैं अपनी पत्नी संग उनसे व्यक्तिगत रूप से मिला। बता दें कि मतदान केंद्र पर अल्लू अकेले नजर आए।

विज्ञापन

चिरंजीवी और जूनियर एनटीआर ने भी डाला वोट

इतना ही नहीं बल्कि मेगास्टार चिरंजीवी को भी पोलिंग बूथ पर देखा गया। एक्टर अपनी पत्नी सुरेखा और बेटी सुष्मिता के साथ वोट डालने पहुंचे। इसके अलावा जूनियर एनटीआर को भी मतदान केंद्र पर देखा गया। एनटीआर अपनी पत्नी लक्ष्मी प्रणथी और उनकी मां शालिनी नंदमुरी संग नजर आए। बता दें कि जूनियर एनटीआर और उनके परिवार ने जुबली हिल्स के ओबुल रेड्डी पब्लिक स्कूल में अपना वोट डाला। वहीं, अब जूनियर एनटीआर और अल्लू अर्जुन का जुबली हिल्स में मतदान केंद्रों पर लाइन में खडे हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ