Ab Dilli Dur Nahin New Song Out: इमरान जाहिद और श्रुति सोढ़ी की आने वाली फिल्म ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ का नया सॉन्ग ‘महसूस हुआ’ रिलीज हो गया है।
हाल ही में फिल्म ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ का दमदार ट्रेलर भी रिलीज किया गया था, जो फैंस को बहुत पसंद आया था। वहीं, अब इस फिल्म के नए रोमांटिक सॉन्ग ‘महसूस हुआ’ को रिलीज कर दिया गया है।
रिलीज हुआ फिल्म का नया गाना ‘महसूस हुआ’
बता दें कि इस गाने को फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज दी है। साथ ही सॉन्ग में इमरान जाहिद और श्रुति सोढ़ी को दिखाया गया है और दोनों की केमिस्ट्री भी बेहद शानदार लग रही हैं। फिल्म ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ के नए रोमांटिक सॉन्ग को सुनकर फैंस बहुत खुश हैं और लोगों के ये गाना पसंद भी आ रहा है।
ये भी पढ़ेंः Alia Bhatt Met Gala 2023: आलिया के मेट गाला डेब्यू पर ट्रोल होने के बाद दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, तारीफ कर कही ये बात
फिल्म ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ की कहानी
बता दें कि फिल्म ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ की कहानी बिहार के एक साधारण गांव के लड़के की लाइफ पर बेस्ड है। इस फिल्म में गोविंद जायसवाल की संघर्षपूर्ण कहानी को दिखाया गया है। बताते चलें कि गोविंद एक रिक्शा चालक के बेटे होने के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से देश की सबसे बड़ी परीक्षा पास कर साल 2007 में आईएएस ऑफिसर बने थे। वहीं, फिल्म ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ में इमरान जाहिद गोविंद का रोल निभाते नजर आएंगे। साथ ही ये फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Bhediya Digital Premiere: जानें कब और कहां आएगा ‘भेड़िया’, वरुण धवन की फिल्म की डिजिटल प्रीमियर डेट आई सामने
जुबिन ने गाने को दी है अपनी आवाज
बताते चलें कि सॉन्ग ‘महसूस हुआ’ को लेकर इमरान ने कहा कि- “हमें लगा कि जुबिन की आवाज हमारे लिए सबसे परफेक्ट है, हालांकि वो ट्रैवल कर रहे थे और इस समय बिजी थे। ट्रैक और कहानी सुनने के बाद, वह इस गाने के लिए बोर्ड पर आने के लिए तैयार हो गये। बता दें कि इससे पहले भी जुबिन ने ‘रातां लंबियां’, ‘द हम्मा सॉन्ग’, ‘तुम ही आना’ और ‘माणिके’ जैसे पॉपुलर सॉन्ग को अपनी आवाज दी है।
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
35 mins agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
2 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
3 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
6 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
15 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
17 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines