Ruslaan Teaser Out: सलमान खान के बाद अब उनके जीजा आयुष शर्मा ने किया धमाका, एक्शन और ड्रामे से भरपूर 'रुसलान' का टीजर रिलीज

Ruslaan Teaser Out

Ruslaan Teaser Out

Ruslaan Teaser Out: हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। अब सलमान के जीजा आयुष शर्मा ने भी अपनी फिल्म रुसलान का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन

इस फिल्म में एक बार फिर से आयुष शर्मा एक्शन मोड़ में नजर आने वाले हैं। वहीं, किसी का भाई किसी की जान के विलेन जगपति बाबू भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। फैंस को रुसलान का टीजर बहुत पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

एक्शन और ड्रामे से भरपूर ‘रुसलान’ का टीजर रिलीज

बता दें कि बीते दिन यानी शुक्रवार को आयुष शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली फिल्म रुसलान के टीजर को रिलीज किया है। इस फिल्म के टीजर में साख देखा जा सकता है कि आयुष शर्मा दमदार रोल निभा रहे हैं। वहीं, फिल्म की कहानी एक स्पाई की है और आयुष शर्मा ताबड़तोड़ एक्शन करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/CrTC97iOO3c/

जगपति बाबू भी निभाएंगे अहम रोल

वहीं, आयुष शर्मा के साथ जगपति बाबू भी हैं और वो इस फिल्म में पुलिस का रोल निभा रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस अदाकारा सुश्री मिश्रा है और इस फिल्म के निर्देशक कात्यान शिवपुरी है। वहीं, इस फिल्म को केके राधामोहन प्रोडयूस कर रहे हैं।

विज्ञापन

सलमान खान ने किया था आयुष शर्मा को लॉन्च 

बता दें कि सलमान खान ने आयुष शर्मा को खुद अपनी फिल्म लवयात्री से लॉन्च किया था, लेकिन ये फिल्म कुछ खास नहीं चली थी। इसके बाद एक बार फिर से आयुष शर्मा को सलमान ने अपनी अगली फिल्म अंतिम- द फाइनल ट्रूथ के साथ सिल्वर स्क्रीन लाए।

विज्ञापन

फैंस को बेसब्री से है फिल्म का इंतजार

इस फिल्म में आयुष सलमान के साथ लीड रोल निभाते नजर आए थे। अब एक बार फिर से आयुष दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे है, हालांकि इस बार आयुश की फिल्म में उनको सलमान का साथ नहीं मिला है। वहीं, अब फिल्म रुसलान का टीजर आ गया है, जिसको देखकर अब फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ