हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Salman Khan के जीजा Aayush Sharma ने बॉलीवुड में पूरे किए 5 साल, स्पेशल नोट लिख दबंग खान को लेकर कही बड़ी बात

विज्ञापन
Image Credit: Google

Aayush Sharma Special Note For Salman Khan: सलमान खान (Salman Khan) के जीजा आयुष शर्मा (Aayush Sharma) के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज उनकी फिल्म लवयात्री (Loveyatri) की रिलीज को 5 साल हो गए हैं। ये उनकी डेब्यू फिल्म थी जो उन्हें सलमान खान की मेहरबानी से मिली थी। ऐसे में एक्टर ने अब अपने साले साहब को इस दिन पर शुक्रिया अदा करते हुए एक इमोशनल नोट शेयर किया है। आयुष ने इस फिल्म से जुड़ी कुछ खास यादों को एक वीडियो में सजाकर फैंस के सामने पेश किया है। फोटोज को जोड़-जोड़कर बनाये गए इस वीडियो को अब फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। चलिए देखते हैं सलमान खान की बहन के पति ने इस पोस्ट में क्या लिखा है।

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस Neha Bagga को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड Resty Kamboj ने किया प्रपोज, विदेश से वायरल हुईं कपल की रोमांटिक इंगेजमेंट फोटोज

5 साल पूरे करने पर इमोशनल हुए एक्टर

आयुष ने वीडियो शेयर कर लिखा खास नोट, ‘तो मैंने आज इंडस्ट्री में 5 साल पूरे कर लिए, 5 अक्टूबर 2018 को लवयात्री रिलीज हुई और वाह क्या यात्रा रही है। किसी ने ठीक ही कहा है कि आपकी पहली फिल्म हमेशा खास होती है, हिट और फ्लॉप होती रहेगी लेकिन पहली फिल्म में काम करने के एहसास के करीब कुछ भी नहीं है। पहली बार कैमरे का सामना करने की घबराहट, शुक्रवार को थिएटर से पहले रिएक्शन का इंतज़ार करना। इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं की जा सकती थी।’

विज्ञापन

सलमान खान के लिए लिखा खास मैसेज

एक्टर ने आगे लिखा, ‘एक फ्लैट फुट डांसर होने से लेकर वैभवी मर्चेंट के अधीन होने और पहली बार गरबा सीखने तक। ये सब बहुत खास है, 3 न्यू कॉमर्स पर भरोसा करने के लिए और हमारे सपनों को पूरा करने के लिए सलमान खान का शुक्रिया। हमने सचमुच बड़े पर्दे पर अपने तरीके से डांस किया। मेरी पहली परीक्षा में एक प्रोफेसर की तरह मुझे गाइड करने और ये तय करने के लिए कि हम न सिर्फ कैमरे के सामने बल्कि कैमरे के बाहर भी मस्ती कर रहे थे अभिराज को बहुत-बहुत धन्यवाद।’

आयुष को आज भी है इस बात का एक्साइटमेंट

आयुष शर्मा ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, ‘मेरी सबसे खास मेमोरी थिएटर में जाना और ऑडियंस को चोगाड़ा पर डांस करते हुए देखना है। 5 साल हो गए हैं और अभी भी लोग मुझे “चोगाड़ा बॉय” के रूप में याद करते हैं। जैसे-जैसे आप फिल्मों में ज्यादा काम करते रहते हैं, ऐसी कई चीजें होती हैं जिनकी आपको आदत हो जाती है, लेकिन एक चीज जो अभी भी बरकरार है, वो है शुक्रवार को ऑडियंस के रिएक्शन की एक्साइटमेंट।’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola