एक्ट्रेस Neha Bagga को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड Resty Kamboj ने किया प्रपोज, विदेश से वायरल हुईं कपल की रोमांटिक इंगेजमेंट फोटोज

Neha Bagga Resty Kamboj Engagement

Image Credit: Instagram

Neha Bagga Resty Kamboj Engagement: सोशल मीडिया के एक पॉपुलर कपल को लेकर बेहद बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जानी- मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुंसर और टीवी एक्ट्रेस नेहा बग्गा (Neha Bagga) ने अब फाइनली सगाई कर ली है। एक्ट्रेस ने खुद अपने चाहने वालों के साथ ये गुड न्यूज़ शेयर की है। उन्होंने अब अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के शादी के प्रपोजल को एक्सेप्ट किया और रेस्टी कंबोज (Resty Kamboj) से इंगेजमेंट कर ली। अब नेहा और रेस्टी के रोमांटिक इंगेजमेंट (Neha Bagga Resty Kamboj Engagement) फोटोज भी सामने आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड से की सगाई

इस सगाई किसी फिल्मी सीन की तरह हुई है। जहां रेस्टी कंबोज ने पूरी प्लानिंग के साथ अपनी लेडी लव को खास अंदाज़ ने प्रपोज किया। दोनों सबसे पहले तो तुर्की गए हुए थे जहां मौका देखते ही उन्होंने एक रोमांटिक सेटअप तैयार किया। हॉट एयर बैलूनस के खूबसूरत नज़रों के बीच घुटनो के बल बैठकर रेस्टी ने एक्ट्रेस नेहा बग्गा को सगाई की अंगूठी पहनाई। इस दौरान इन दोनों के चेहरों पर जो चमक है वो इनकी खुशी बयां कर रही है।

विज्ञापन

रोमांटिक है इंगेजमेंट आईडिया

सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस जहां रेड गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, उनके बॉयफ्रेंड ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं।  दोनों एक लाल गाड़ी के सामने खड़े होकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रहे हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। ये रिंग देखने में वाकई काफी खूबसूरत है। बता दें, इस कपल ने 19 सितम्बर को ये सगाई रचाई थी। हालांकि, अब इन्होंने इस सीक्रेट सेरेमनी को ऑफिशियल कर दिया है।

फैंस का रिएक्शन

अब नेहा बग्गा और रेस्टी कंबोज का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस कपल को बधाई दे रहे हैं और खुशियां मना रहे हैं। सभी को लम्बे समय से इस दिन का इंतजार था। वैसे भी सोशल मीडिया यूजर्स को इन दोनों की जोड़ी बेहद पसंद है। इनके वीडियो देखकर फैंस हमेशा एंटरटेन रहते हैं। वहीं, कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जिन्हें लगता था कि ये दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं। दरअसल, ये कपल अपनी वीडियोज़ में खुद को पति-पत्नी दिखाता है। खैर अब इनके पोस्ट पर सभी लोग रिएक्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ