हाल ही में ओटीटी की सबसे चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम’ के तीसरे सीजन का पार्ट 2 रिलीज हुआ है। इसे लोगों का जबरदस्त रिस्पांस भी मिला। ‘आश्रम 3’ लगातार ट्रेंड करती रही। अब इस सीरीज में काम कर पूरी दुनिया में मशहूर हुईं एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ‘आश्रम’ की ‘बबिता’ के नाम से मशहूर त्रिधा चौधरी ने अब एक ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया है, जिसके बाद कुछ लोग हैरान हो सकते हैं।
त्रिधा चौधरी ने दिया अपनी प्रेग्नेंसी का हिंट?
त्रिधा चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें एक्ट्रेस काउच पर बैठी हुई हैं और अपना पेट सहला रही हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे त्रिधा चौधरी प्रेग्नेंट हैं। अब इस पोस्ट को देखकर किसी को भी झटका लगेगा क्योंकि त्रिधा चौधरी की अभी तक शादी नहीं हुई है। ऐसे में उनके प्रेग्नेंट होने की खबर तो किसी के भी होश उड़ा सकती है। एक्ट्रेस ने खुद इस तरह का वीडियो पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी रूमर्स को हवा दी है।
क्या गुड न्यूज की तरफ है त्रिधा चौधरी का इशारा?
इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि त्रिधा व्हाइट ड्रेस में बैठी हुई हैं। वो अपने पेट पर प्यार से हाथ फेरती हैं और बेहद खुश होती हैं। इसके बाद एक्ट्रेस कैमरा की तरफ देखती हैं और स्माइल करती हैं। इसी के साथ त्रिधा चौधरी ने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे न्यूज मिली है।’ अब एक्ट्रेस का इशारा तो गुड न्यूज की तरफ कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: क्या श्रद्धा कपूर-आदित्य रॉय कपूर के साथ करेंगी काम? पर्दे पर फिर दिख सकता है एक्स कपल का रोमांस!
क्या त्रिधा चौधरी ने किया अप्रैल फूल प्रैंक?
हालांकि, ये उनका अप्रैल फूल प्रैंक ज्यादा लग रहा है। दरअसल, ये वीडियो उन्होंने आज शेयर किया है और आज अप्रैल फूल डे है। ऐसे में लग रहा है कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर प्रैंक कर रही हैं। फिलहाल उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। आपको बता दें, त्रिधा का नाम उनके को-स्टार हर्षद अरोड़ा से भी जुड़ चुका है। हालांकि, इन दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया था।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines